India vs Sri Lanka 2nd T20I
India vs Sri Lanka 2nd T20I: भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को यहां श्रीलंका को सात विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत ने श्रेयस अय्यर की 44 गेंद में नाबाद 74 रन पारी के दम पर जीत के लिए 184 रन के लक्ष्य को 17.1 ओवर में हासिल कर लिया।प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं:-
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, रवींद्र जाडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युज़वेंद्र चहल।
श्रीलंका: पथुम निसंका, कमिल मिशारा, चरिथ असलंका, दनुष्का गुनतिलका, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), दसून शनका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुश्मांता चमीरा, बुनुरा फर्नांडो, प्रवीण जयाविक्रमा, लहिरु कुमारा।