तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में मेजबान भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 96 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3-0 से सीरीज को अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में श्रेयस अय्यर के 80 और ऋषभ पंत के 56 रनों की पारी की मदद से 265 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 37.1 ओवर में 169 रन बनाकर सिमट गई।
इस दौरान गेंदबाजी में भारत के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि दीपक चाहर और कुलदीप यादव को भी दो-दो विकेट मिले।
वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी में जेसन होल्डर ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। इसके अलावा हेडन वाल्स और अल्जारी जोसेफ को भी दो-दो विकेट मिले जबकि ओडिएन स्मिथ और फेबियन एलन ने एक-एक विकेट लिए।