1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI, 2nd Test Day 3 Highlights: दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शानदार वापसी, कैम्पबेल सेंचुरी के करीब

IND vs WI, 2nd Test Day 3 Highlights: दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शानदार वापसी, कैम्पबेल सेंचुरी के करीब

 Written By: Vanson Soral
 Published : Oct 12, 2025 08:51 am IST,  Updated : Oct 12, 2025 04:58 pm IST

IND vs WI, 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली में जारी है। वेस्टइंडीज की टीम अभी भी भारत से 97 रन पीछे है।

IND vs WI- India TV Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज Image Source : PTI

IND vs WI, 2nd Test Day 3 LIVE Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है और विंडीज की टीम टीम अभी भी टीम इंडिया से 97 रन पीछे है। भारतीय टीम ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 518/5 रन के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में वेस्टइंडीज तीसरे दिन 248 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को फालोऑन दिया। वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी के आधार पर भारत से 270 रन पीछे रही। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने पांच जबकि रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके। वेस्टइंडीज के लिए ऐलेक ऐथनाज ने 41 जबकि शे होप ने 36 रन का योगदान दिया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शानदार वापसी की है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं। विंडीज की तरफ से शाई होप 66 और जॉन कैम्पबेल 87 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। अब इस मैच में चौथे दिन का खेल दोनों टीमों के के लिए काफी अहम होने वाला है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल