1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 'अब नहीं जानता कि क्या करने वाला हूं'; पिता के निधन के बाद लियोनल मेसी का सामने आया पहला रिएक्शन

'अब नहीं जानता कि क्या करने वाला हूं'; पिता के निधन के बाद लियोनल मेसी का सामने आया पहला रिएक्शन

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 12, 2026 09:42 pm IST,  Updated : Aug 12, 2026 09:42 pm IST

दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी ने अपने पिता जॉर्ज के निधन के बाद अब पहला रिएक्शन दिया है, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनके बिना अब फुटबॉल खेलने को लेकर भी मेरे मन में कई सवाल उठ रहे हैं।

Lionel Messi With His Father- India TV Hindi
लियोनल मेसी अपने दिवंगत पिता जॉर्ज के साथ। Image Source : INSTAGRAM/LEO MESSI

लियोनल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 8 अगस्त को 68 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके बाद अब लियोनल मेसी ने 12 अगस्त को पिता के निधन को लेकर पहली बार अपनी चुप्पी को तोड़ा है जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है जिसमें आगे फुटबॉल खेलने पर भी संशय की स्थिति जताई है। मेसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पिता जॉर्ज के साथ फोटो पोस्ट करते हुए एक नोट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह इस भारी नुकसान को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह अपने पिता के बिना जीवन में आगे कैसे बढ़ेंगे क्योंकि वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मार्गदर्शक और एजेंट भी थे।

मुझे नहीं पता कि आगे कैसे बढ़ूंगा

लियोनल मेसी ने इंस्टाग्राम पर पिता के निधन के बाद जो पोस्ट शेयर किया उसमें उन्होंने लिखा कि मैं नहीं जानता कि आपके बिना क्या करने वाला हूं। मुझे नहीं पता कि आगे कैसे बढ़ूंगा। मैं सिर्फ फुटबॉल खेल रहा था, लेकिन अब मुझे इस बात को लेकर कई सवाल हैं कि मैं इसे लंबे समय तक जारी रख पाऊंगा या नहीं। मेसी ने बताया कि उनके पिता ने उनका हर हालात में साथ दिया और उनके फैसलों पर उनका भरोसा हमेशा कायम रहा। हर चीज के लिए धन्यवाद। मैं आपसे प्यार करता हूं, पापा।

वर्ल्ड कप शुरू होने से कुछ दिन पहले हुई थी तबियत खराब

अपने पोस्ट में लियोनल मेसी ने बताया कि फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से कुछ दिन पहले उनके पिता की तबियत अचानक खराब हो गई थी और इस कारण यह पहला मौका था जब जॉर्ज किसी टूर्नामेंट के लिए मौजूद नहीं रह सके। मुझे हर मैच के बाद अपने पिता के मैसेज का इंतजार रहता था। मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी, लेकिन तुम हमेशा मौजूद रहोगे। खासकर मेरे बच्चों की परवरिश में, क्योंकि मैं उन्हें उसी तरह सिखाऊंगा और पालूंगा, जैसे तुमने मुझे पाला।

मेसी को मिला रोनाल्डो का साथ

मेसी के पिता के निधन के बाद अब जब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया तो उनको क्रिस्टियानो रोनाल्डो का साथ मिला है, जिसमें रोनाल्डो ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि लियो इस कठिन समय में आपको और आपके परिवार को मेरा बहुत बड़ा हग, बहुत ताकत मिले।

ये भी पढ़ें

 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार जॉर्जिना रोड्रिगेज से रचाई शादी, 9 साल के रिश्तों को दिया नया नाम

लियोनल मेसी के पिता का 68 साल की उम्र में हुआ निधन, पिछले काफी समय से चल रहे थे बीमार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल