1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND W vs AUS W Live Streaming: ब्रिस्बेन में खेला जाएगा पहला वनडे मैच, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव

IND W vs AUS W Live Streaming: ब्रिस्बेन में खेला जाएगा पहला वनडे मैच, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 23, 2026 05:26 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 05:29 pm IST

IND W vs AUS W Live Streaming: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 2-1 से मात दी है। अब दोनों टीमों के बीच 24 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया अब इस वनडे सीरीज को भी अपने नाम करना चाहेगी।

IND W vs AUS W- India TV Hindi
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला Image Source : X@CA

IND W vs AUS W Live Streaming: भारतीय महिला टीम इस वक्त ऑलफॉर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टी20 सीरीज अपने नाम किया है। अब उनकी नजरें वनडे सीरीज पर हैं। तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी से होने वाली है।

IND W vs AUS W कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच?

भारतीय टीम के फैंस इस वक्त ये जानना चाहते हैं कि भारत में भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का लाइव प्रसारण कब और किस चैनल पर किया जाएगा। आपको बता दें कि सीरीज का पहला वनडे मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। वहीं ठीक आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे। इस मुकाबले में एलिसी हीली ऑस्ट्रेलिया की और हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी।

IND W vs AUS W मैच का लाइव प्रसारण कब और कहां किया जाएगा?

अब बात करते हैं लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट की। फैंस भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar पर देख सकते हैं। वहीं Star Sports Network पर इस मुकाबले का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया में इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट Foxtel और Kayo पर उपलब्ध होगा। टीम इंडिया के फैंस 24 फरवरी को सुबह से इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं।

कैसा है वनडे में ऑस्ट्रेलिया और भारत का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेले गए वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा एकतरफा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 61 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से 49 बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है, जबकि टीम इंडिया सिर्फ 12 मैच ही जीत सका है। हालांकि, टीम इंडिया इस वक्त शानदार फॉर्म से गुजर रही है। उन्होंने महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में एंट्री मारी थी। भारतीय टीम वनडे सीरीज में भी टी20 वाले प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

यह भी पढ़ें 

वरुण चक्रवर्ती ने पहले लुटाए रन फिर एक विकेट लेकर किया कमाल, तोड़ा अर्शदीप का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के सामने बड़ी टेंशन, जिम्बाब्वे में एक ऐसा धुरंधर बल्लेबाज जो आउट होने का नाम ही नहीं लेता

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल