1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs NZ-W, 4th ODI Highlights: बारिश से प्रभावित चौथे वनडे में भी हारीं भारतीय महिला टीम

IND-W vs NZ-W, 4th ODI Highlights: बारिश से प्रभावित चौथे वनडे में भी हारीं भारतीय महिला टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 22, 2022 08:36 am IST,  Updated : Feb 22, 2022 11:47 am IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 63 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम सीरीज में 4-0 से पीछे हो गई है।

File photo of Indian women team- India TV Hindi
File photo of Indian women team Image Source : TWITTER/BCCI WOMEN

भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बारिश से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 63 रनों से हराया। देर से शुरू हुए इस मैच को 20-20 ओवरों का कर दिया गया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 191 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जबाव में भारतीय टीम महज 128 रनों पर ही सिमट गई। भारत की इस सीरीज में ये लगातार चौथी हार है। दोनों टीमों के बीच पांचवां और आखिरी मुकाबला 24 फरवरी को खेला जाएगा।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल