भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 एशिया कप 2025 में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 168 रन बनाए। टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने दमदार अर्धशतक लगाया और शुभमन गिल ने भी बेहतरीन बैटिंग की। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बांग्लादेश के लिए मैच में खिलाड़ियों के बैटिंग ऑर्डर ही बदल दिए। इसी वजह से सीनियर बल्लेबाज संजू सैमसन की बल्लेबाजी ही नहीं आई।
तीसरे नंबर पर उतरे संजू सैमसन
इस मैच में भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर बहुत ही चौंकाने वाला रहा, क्योंकि शुभमन गिल का विकेट गिरने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए शिवम दुबे को भेजा गया। जबकि कप्तान सूर्या ने सीनियर बल्लेबाज संजू सैमसन और तिलक वर्मा को नहीं भेजा।
डगआउट में बैठे रहे संजू सैमसन
इसके बाद चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद उतरे और वह 11 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए। फिर पांचवें नंबर पर हार्दिक पांड्या और छठे नंबर पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने के लिए आए। इसके बाद सभी को लगा कि संजू सैमसन को 7वें नंबर पर उतारा जाएगा। लेकिन कप्तान सूर्या ने ऐसा नहीं किया और 7वें नंबर पर अक्षर पटेल बैटिंग करने के लिए आ गए। इसके बाद उन्होंने 15 गेंदों में कुल 10 रन बनाए। पूरे 20 ओवर्स खत्म हो गए और संजू सैसमन अपनी बल्लेबाजी का इंतजार डगआउट में बैठकर ही करते रहे।
मौजूदा एशिया कप में सिर्फ 2 बार ही आई संजू की बल्लेबाजी
टी20 एशिया कप 2025 में संजू सैमसन की सिर्फ दो बार ही बल्लेबाजी आई है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह पांचवें नंबर पर उतरे थे और तब उन्होंने 13 रन बनाए थे। वहीं ओमान के खिलाफ मैच में वह तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए थे और 56 रनों की दमदार पारी खेली थी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए क्यों नहीं भेजा गया?
भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट में बना चुके 900 से ज्यादा रन
जबकि संजू सैसमन के पास अपार अनुभव मौजूद है और उन्होंने अभी तक 47 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में कुल 930 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से तीन शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट में साल 2015 में डेब्यू किया था। इसके बाद शुरुआती सालों में वह अच्छा नहीं कर पाए, लेकिन बाद में आईपीएल में अच्छा करके उन्होंने वापस टीम इंडिया में जगह बनाई।
यह भी पढ़ें:
अभिषेक शर्मा ने चकनाचूर कर दिया सनथ जयसूर्या का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
इस खिलाड़ी को मिल गया नंबर-1 का ताज, टूटा शाकिब अल हसन का महारिकॉर्ड