1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: स्टार ऑलराउंडर को शुभमन गिल ने नहीं दिया मौका, इन प्लेयर्स पर कप्तान ने जताया भरोसा

IND vs WI: स्टार ऑलराउंडर को शुभमन गिल ने नहीं दिया मौका, इन प्लेयर्स पर कप्तान ने जताया भरोसा

 Published : Oct 02, 2025 09:22 am IST,  Updated : Oct 02, 2025 09:22 am IST

IND vs WI 1st Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल ने ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताया है। उन्होंने प्लेइंग इलेवन इलेवन में रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी को मौका दिया है।

ravindra jadeja shubman gill- India TV Hindi
शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा Image Source : AP

India vs West Indies 1st Test Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में विंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनर्स को तो रखा है, लेकिन अक्षर पटेल को शामिल नहीं किया है।

कप्तान शुभमन गिल ने खिलाए दो तेज गेंदबाज

कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय कहा कि टॉस हारने से मैं बिल्कुल निराश नहीं हूं। पिच ठीक लग रही है और शुरुआत में हमें कुछ मदद मिल सकती है। सभी बेहतरीन लय में हैं और टेस्ट क्रिकेट के लिए हमें बस अपनी मानसिकता को ढालना है। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक हमें घरेलू मैदान पर कुल चार टेस्ट मैच खेलने हैं और हम ये चारों ही टेस्ट मैच जीतना चाहेंगे। प्लेइंग इलेवन के लिए हमारे पास दो तेज गेंदबाज हैं, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

अक्षर पटेल को नहीं मिला मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनर्स खिलाए हैं। उन्होंने रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को शामिल किया है। जबकि अक्षर पटेल को नजरअंदाज कर दिया गया है। भारतीय पिचों पर अक्षर बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए 14 टेस्ट मैचों में कुल 646 रन बनाए हैं। इसके अलावा 55 विकेट भी झटके हैं। वहीं नितीश रेड्डी को भी चांस मिला है। ऐसे में कह सकते हैं कि कप्तान गिल ने पहले टेस्ट के लिए ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताया है।

रोस्टन चेज ने टॉस के समय कहा कि यह टेस्ट क्रिकेट है और हमें पहले कुछ घंटे अच्छा करना होगा। टीम में कई युवा प्लेयर्स शामिल हैं। हम मैदान पर आकर अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इस विकेट पर आखिरी में बल्लेबाजी नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि हमें पता है कि पिच टर्न लेगी। हमने प्लेइंग इलेवन में दो तेज गेंदबाज, दो स्पिनर और एक ऑलराउंडर को उतारा है।

पहले टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज: टेगेनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाजे, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जेडन सील्स।

यह भी पढ़ें:

25 साल के खिलाड़ी ने खेल ली 240 गेंद, जड़ा दमदार शतक; आकाश दीप और अंशुल कम्बोज भी नहीं ले पाए विकेट

ऑक्शन में सबसे महंगा बिका 37 साल का धाकड़ बल्लेबाज, MI की टीम ने खरीदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल