1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑक्शन में सबसे महंगा बिका 37 साल का धाकड़ बल्लेबाज, MI की टीम ने खरीदा

ऑक्शन में सबसे महंगा बिका 37 साल का धाकड़ बल्लेबाज, MI की टीम ने खरीदा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 02, 2025 09:08 am IST,  Updated : Oct 02, 2025 09:08 am IST

ILT20 के ऑक्शन में भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को भले ही कोई खरीददार नहीं मिला लेकिन वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया।

ILT20- India TV Hindi
आंद्रे फ्लेचर Image Source : @KKR_XTRA

ILT20 Auction 2025: इंटरनेशनल लीग T20 यानी ILT20 के पहले ऐतिहासिक ऑक्शन में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने बाजी मारी। उन्हें MI एमिरेट्स ने भारी बोली लगाते हुए 260000 अमेरिकी डॉलर में खरीदा। इस तरह फ्लेचर ILT20 के ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, जिन्होंने 120000 डॉलर के सबसे ऊंचे बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में शिरकत की, उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। 

इंग्लैंड के स्कॉट करी को दुबई कैपिटल्स ने 250000 डॉलर में खरीदा, जो ऑक्शन में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। वहीं, गल्फ जायंट्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम डॉसन पर 170000 डॉलर खर्च किए। नवीन-उल-हक को MI एमिरेट्स ने 100000 डॉलर में अपनी टीम में शामिल किया।

UAE खिलाड़ियों का जलवा

ILT20 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन का दिन ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। शारजाह वॉरियर्स ने जुनैद सिद्दीकी को अपनी RTM (राइट टू मैच) कार्ड का इस्तेमाल कर 170000 डॉलर में वापस खरीदा। मुहम्मद रोहीद को भी MI एमिरेट्स ने 140000 डॉलर में RTM के जरिए साइन किया, जो UAE क्रिकेट के लिए एक मील का पत्थर है।

पाकिस्तान और अन्य देशों के सितारे भी छाए

डेजर्ट वाइपर्स ने पाकिस्तान के फखर जमान और नसीम शाह को उनके बेस प्राइस 80000 डॉलर में खरीदा। अबू धाबी नाइट राइडर्स ने स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मैकमुलन पर 110000 डॉलर की बोली लगाई। सऊदी अरब के फैसल खान ने इतिहास रचते हुए ILT20 में शामिल होने वाले पहले सऊदी खिलाड़ी बनकर डेजर्ट वाइपर्स के साथ 10000 डॉलर में करार किया।

MI एमिरेट्स का भारी भरकम स्क्वाड

MI एमिरेट्स ने जहां 260000 डॉलर में फ्लेचर को खरीदा। वहीं, उन्होंने शाकिब अल हसन (40000 डॉलर) और इंग्लैंड के ऑलराउंडर जॉर्डन थॉम्पसन (48000 डॉलर) जैसे खिलाड़ी भी टीम में शामिल किए। शारजाह वॉरियर्स ने ड्वेन प्रिटोरियस (120000 डॉलर) और नाथन सौटर (100000 डॉलर) जैसे खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाई। ग्ल्फ जायंट्स ने तबरेज शम्सी, फ्रेड क्लासेन और क्रिस वुड को अपनी गेंदबाजी में मजबूती देने के लिए साइन किया। बता दें, ILT20 का चौथा सीजन 2 दिसंबर 2025 से शुरू होगा, जिसमें 6 टीमें कुल 34 मैच खेलेंगी। टूर्नामेंट का समापन 4 जनवरी 2026 को होगा। 

यह भी पढ़ें:

भारतीय महिला टीम भी नहीं मिलाएगी पाकिस्तान से हाथ, ना होगा फोटोशूट; BCCI ने कर दिया सब साफ

वर्ल्ड क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, World Cup मेजबान ICC सदस्य देश ने दिवालियापन के लिए किया आवेदन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल