1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: भारतीय बल्लेबाजों ने कटाई नाक, T20I क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा खराब काम

IND vs SA: भारतीय बल्लेबाजों ने कटाई नाक, T20I क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा खराब काम

 Published : Dec 12, 2025 07:06 am IST,  Updated : Dec 12, 2025 07:20 am IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए। उनके खराब खेल का खामियाजा भारत को मैच हारकर चुकाना पड़ा। मैच जीतते ही अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।

suryakumar yadav and shubman gill- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल Image Source : AP

साउथ अफ्रीकी टीम ने दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को 51 रनों से हरा दिया। इस मैच में अफ्रीकी टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अफ्रीका ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 213 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज फ्लॉप रहे और पूरी टीम सिर्फ 162 रनों पर सिमट गई।

भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप

भारतीय टीम की दूसरे टी20 मैच में शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब शुभमन गिल बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जितेश शर्मा जैसे बल्लेबाज भी अच्छा नहीं कर पाए। अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के सामने इन भारतीय बल्लेबाजों की एक ना चली। तिलक वर्मा ने जरूर अर्धशतक लगाया और उन्होंने 34 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल रहे। लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला और वह टीम को जिता नहीं पाए। खराब बल्लेबाजी का आलम ये रहा कि भारतीय टीम अपने पूरे 20 ओवर्स भी नहीं खेल पाई और 19.1 ओवर्स में 162 रन ही बना सकी।

भारत ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ गंवाए सभी 10 विकेट

ओटनेल बार्टमैन ने भारत के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की और उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उनके अलावा लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन और लुथो सिपामला ने दो-दो विकेट झटके। इन गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। किसी T20I पारी में पहली बार ऐसा हुआ है, जब भारत ने अपने सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों के खिलाफ गंवाए हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। भारत ने साल 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने 9-9 विकेट तेज गेंदबाजों के खिलाफ गंवाए थे।

14 दिसंबर को खेला जाएगा तीसरा मैच

वहीं ऐसा भी पहली बार हुआ है, जब दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने टी20 इंटरनेशनल पारी में सभी 10 विकेट लिए हैं। अफ्रीकी टीम के लिए दूसरे टी20 में हर दांव बिल्कुल सही बैठा। भारतीय टीम ने पहला टी20 मैच 101 रनों से जीता था। इसके बाद अब अफ्रीका ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज में बराबरी हासिल कर ली। सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: कप्तान सूर्या ने हार के बाद अपने बयान में शुभमन गिल का किया जिक्र, कहा - हम अभिषेक पर निर्भर नहीं रह सकते हैं

IND vs SA: टीम इंडिया को मिली दूसरे टी20 में एकतरफा हार, अफ्रीका ने जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को छोड़ा पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल