1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेलेक्टर्स ने ODI सीरीज के लिए नहीं चुना कोई उपकप्तान, जानें पहले कौन निभा रहा था ये जिम्मेदारी

सेलेक्टर्स ने ODI सीरीज के लिए नहीं चुना कोई उपकप्तान, जानें पहले कौन निभा रहा था ये जिम्मेदारी

 Published : Nov 23, 2025 08:49 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 08:56 pm IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कप्तानी की अहम जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी गई है। वहीं किसी भी खिलाड़ी को उपकप्तान नहीं बनाया गया है।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : AP

India vs South Africa ODI Series: सेलेक्टर्स ने वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जहां कप्तान अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को बनाया गया है। वहीं खास बात ये है कि सेलेक्टर्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किसी को भी उपकप्तान नहीं चुना है। अभी तक यह तो नहीं पता चल पाया है कि बीसीसीआई की तरफ से उपकप्तान क्यों नहीं चुना गया है और ना ही इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

पिछले सीरीज में श्रेयस अय्यर थे उपकप्तान

भारत ने इससे पिछली वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी, तब उपकप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को मिली थी। वह चोटिल होने की वजह से अफ्रीकी वनडे सीरीज के लिए नहीं चुने गए हैं। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है। बीसीसीआई की तरफ से जब साउथ अफ्रीका के लिए वनडे स्क्वाड चुनी गई है, तो केएल राहुल के आगे कप्तान लिखा हुआ है, लेकिन किसी भी खिलाड़ी के आगे उपकप्तान नहीं लिखा हुआ है।

indian team
Image Source : BCCIबीसीसीआई द्वारा घोषित भारतीय टीम की स्क्वाड

वनडे सीरीज में खेलेंगे रोहित और विराट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर प्लेयर्स को भी चांस दिया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा खेल दिखाया था। रोहित ने तो वहां प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता था। वहीं लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया है। ऐसे में तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान प्रसिद्ध कृष्णा निभाते हुए नजर आएंगे।

दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला रांची के मैदान पर 30 दिसंबर को होना है। इसके बाद टीम इंडिया दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर के मैदान पर खेलेगी। वहीं सीरीज का आखिरी और तीसरा वनडे मैच विशाखापट्टनम में 6 दिसंबर को होगा।

साउथ अफ्रीका के लिए वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

केएल राहुल (कप्तान) (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल

यह भी पढ़ें:

कप्तान सहित चार खिलाड़ी हुए बाहर, पिछली ODI सीरीज से इतनी बदल गई टीम इंडिया

T20I स्क्वॉड का हो गया ऐलान, पहली बार 26 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज को मिला मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल