ICC TRophy: भारतीय क्रिकेट का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 मार्च को T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। इस तरह टीम इंडिया लगातार 2 T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई। टीम इंडिया का यह तीसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब है और अब वह सबसे ज्यादा T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने वाली टीम बन गई है।
दरअसल, पिछले कुछ सालों से भारतीय क्रिकेट टीमें ICC टूर्नामेंट में कमाल कर रही है। ICC ट्रॉफी इस बात की तस्दीक करने के लिए काफी है। पिछले कुछ सालों में भारतीय मेन्स क्रिकेट ने टीम से प्रेरित होकर महिला और जूनियर टीमों ने भी ICC टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट का लोहा मनवाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय क्रिकेट टीमें पिछले 2 साल में कुल 6 ICC ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं। इनमें 2024 और 2026 का ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप और ICC मेन्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसे बड़े खिताब भी शामिल हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 में T20 वर्ल्ड कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।
पुरुष टीम की तरह महिला क्रिकेट टीम के लिए भी पिछले कुछ साल बहुत शानदार रहे हैं। पिछले साल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ICC ODI वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रचा। पहली बार महिला क्रिकेट टीम ने ICC ट्रॉफी जीतने का बड़ा कारनामा किया। सीनियर महिला टीम से पहले जूनियर महिला क्रिकेट टीम ने साल 2025 का आगाज ट्रॉफी जीतने के साथ किया। भारतीय महिला U19 टीम ने लगातार दूसरी बार ICC U19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। निक्की प्रसाद की कप्तानी में भारतीय U19 टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
दूसरी तरफ, भारतीय अंडर-19 टीम ने साल 2026 का आगाज ही ICC ट्रॉफी जीतने के साथ किया। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम इंग्लैंड को हराकर ICC U19 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनी। अब सूर्या की कप्तानी में भारत ने 2026 का दूसरा ICC खिताब जीतकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम का ऐलान, कप्तान की स्क्वाड में हुई वापसी
कीवी टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों की स्क्वॉड में वापसी, 15 मार्च से खेली जाएगी सीरीज
संपादक की पसंद