1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल को मिली भारतीय वनडे टीम की कप्तानी, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वाड का हिस्सा

शुभमन गिल को मिली भारतीय वनडे टीम की कप्तानी, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वाड का हिस्सा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 04, 2025 02:48 pm IST,  Updated : Oct 04, 2025 04:41 pm IST

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल संभालते हुए नजर आएंगे।

Rohit Sharma And Shubman Gill- India TV Hindi
रोहित शर्मा और शुभमन गिल Image Source : AP

भारतीय टीम को घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होना है, जहां पर टीम इंडिया तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। भारतीय टीम को इस दौरे पर पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को खेलना है। टीम इंडिया ने पिछली बार वनडे मैच इस साल की शुरुआत में खेला था, जब चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा ने संभाली थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

श्रेयस अय्यर को मिली उपकप्तानी, जसप्रीत बुमराह को दिया गया आराम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें श्रेयस अय्यर जो पिछले काफी समय से अपनी वापसी की कोशिश कर रहे थे, उन्हें इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इसके अलावा एशिया कप 2025 में फाइनल मुकाबले से ठीक पहले चोटिल होने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट ना होने के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह नहीं मिली है, जिसमें मोहम्मद सिराज बॉलिंग डिपार्टमेंट में प्रमुख जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे, इसके अलावा अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को भी चुना गया है। कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। भारतीय टीम को इस दौरे पर पहला वनडे मैच जहां 19 अक्टूबर को खेलना है तो वहीं दूसरा और तीसरा मैच 23 और 25 अक्टूबर को खेलना है।

ये भी पढ़ें

Women World Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच कब और कहां खेला जाएगा मैच, फ्री में कैसे देखें मुकाबला?

नितीश रेड्डी बने सुपरमैन, सिराज की गेंद पर हवा में उड़ते हुए पकड़ा हैरतअंगेज कैच; देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल