1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया ने बैजबॉल की निकाल दी हवा, पाकिस्तान को भी छोड़ा पीछे; हासिल किया पहला स्थान

टीम इंडिया ने बैजबॉल की निकाल दी हवा, पाकिस्तान को भी छोड़ा पीछे; हासिल किया पहला स्थान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 04, 2025 10:04 am IST,  Updated : Jul 04, 2025 10:04 am IST

IND vs ENG: टीम इंडिया ने एजबेस्टन के स्टेडियम में खेले जा रहे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 587 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रहे। वहीं अब टीम इंडिया ने इस स्कोर के साथ पाकिस्तान को भी एक खास मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : GETTY

भारतीय टीम को भले ही इंग्लैंड के दौरे पर लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन एजबेस्टन के स्टेडियम में टीम इंडिया की तरफ से शुरुआती 2 दिन के खेल में मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जहां 587 रनों का स्कोर बनाया तो वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए थे। वहीं टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट में एक ऐसा कारनामा भी किया जिसमें वह पाकिस्तान को पीछे छोड़ने में कामयाब रहे।

बैजबॉल की शुरुआत होने के बाद टीम इंडिया ने बनाया इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

इंग्लैंड टीम की जून 2022 से हेड कोच के रूप में ब्रैंडन मैकुलम ने जिम्मेदारी संभाली तो वहीं टेस्ट में कप्तानी बेन स्टोक्स को मिली उसके बाद उनकी टेस्ट क्रिकेट को खेलने पूरी रणनीति बदल गई। इन दोनों ने मिलकर आक्रामक क्रिकेट खेलने की सोच के साथ टीम को आगे बढ़ाया जिसे बैजबॉल का नाम मिला। इंग्लैंड की टीम के लिए ये रणनीति काफी सफल भी रही लेकिन कुछ मौकों पर उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। वहीं भारतीय टीम अब बैजबॉल के शुरू होने के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है। पहले इस मामले में नंबर-1 की पोजीशन पर पाकिस्तान की टीम थी जिन्होंने साल 2022 में रावलपिंडी टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 579 रन बनाए थे।

बैजबॉल शुरू होने के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन

  • भारत - 587 रन (एजबेस्टन टेस्ट, साल 2025)
  • पाकिस्तान - 579 रन (रावलपिंडी टेस्ट, साल 2022)
  • पाकिस्तान - 556 रन (मुल्तान टेस्ट, साल 2024)
  • न्यूजीलैंड - 553 रन (नॉटिंघम टेस्ट, साल 2022)
  • न्यूजीलैंड - 483 रन (वेलिंग्टन टेस्ट, साल 2023)

टीम इंडिया की पकड़ एजबेस्टन टेस्ट में मजबूत

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम की पकड़ एजबेस्टन टेस्ट मैच में थोड़ा मजबूत थी। इंग्लैंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 77 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसमें जैक क्राउली के अलावा बेन डकेट और ओली पोप का विकेट शामिल है। अब सभी की नजरें तीसरे दिन के पहले सेशन पर टिकी हुई हैं, जिसमें टीम इंडिया की कोशिश विकेट हासिल कर इंग्लैंड की पहली पारी को जल्द समेटने पर होगी।

ये भी पढ़ें

Neeraj Chopra Classic 2025: बेंगलुरु नीरज चोपड़ा क्लासिक के लिए तैयार, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

IND vs ENG: सीरीज के बीच में इंग्लैंड कप्तान बाहर, टीम को लगा सबसे तगड़ा झटका; इसे मिली कमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल