India vs England Semifinal T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में इंग्लैंड की टीम को सेमीफाइनल में 68 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी चुका दिया। भारतीय टीम ने कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 171 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड की टीम सिर्फ 103 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैच जीतते ही भारतीय टीम ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।
टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में किसी भी टीम की ये दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच 68 रनों से जीतकर कमाल कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की टीम के नाम है। वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 का सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 रनों से जीता था।
74 रन - वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2012, सेमीफाइनल
68 रन - IND vs ENG, प्रोविडेंस, 2024, सेमीफाइनल
57 रन - श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, 2009, सेमीफाइनल
36 रन - वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, 2012, फाइनल
भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के लिहाज से ये चौथी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला 90 रनों से जीता था, जो उसकी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है।
90 रन बनाम इंग्लैंड, 2012
73 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014
71 रन बनाम जिम्बाब्वे, 2022
68 रन बनाम इंग्लैंड, 2024
66 रन बनाम अफगानिस्तान, 2021
भारतीय टीम की ये टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार 7वीं जीत है। इससे पहले किसी एक एडिशन में भारतीय टीम ने इतने मैच नहीं जीते थे। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लगातार 11 वीं जीत है, जो दिसंबर 2023 से जून 2024 तक हैं।
यह भी पढ़ें
सेमीफाइनल में जीतते ही कप्तान रोहित की भर आईं आंखें, इमोशनल कर देने वाला वीडियो आया सामने
IND vs ENG: इन 3 खिलाड़ियों की वजह से फाइनल में पहुंचा भारत, टीम के लिए बने सबसे बड़े हीरो
संपादक की पसंद