Indian Cricket Team: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। तिलक वर्मा ने बेहतरीन शतक लगाया है, तो वहीं अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली है। इन दोनों के अलावा बाकी के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। तिलक-अभिषेक की वजह से ही भारतीय टीम 200 प्लस रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 220 रनों का टारगेट दिया है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब संजू सैमसन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। तिलक ने 56 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। अभिषेक ने 50 रनों का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या ने 18 रन और रमनदीप सिंह ने 15 रन बनाए। इसकी वजह से टीम इंडिया ने 20 ओवर्स के बाद 219 रन बनाए।
खात बात ये रही है कि साल 2024 में भारतीय टीम की तरफ से T20 क्रिकेट में पांचवां शतक लगा है। साल 2024 में टी20 क्रिकेट में भारत से ज्यादा शतक कोई भी टीम नहीं लगा पाई है। जाफना किंग्स ने साल 2024 में टी20 क्रिकेट में चार शतक लगाए थे। अब टीम इंडिया ने उसे पीछे करके पहला स्थान हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। इसके अलावा भारतीय टीम टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में भी संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली टीम बन गई है।
भारत- 5 शतक
जाफना किंग्स- 4 शतक
राजस्थान रॉयल्स- 3 शतक
ऑस्ट्रेलिया- 2 शतक
कोमिला विक्ट्रोयंस- 2 शतक
साल 2024 में भारत के लिए सबसे टी20 इंटरनेशनल में दो शतक संजू सैमसन ने लगाए हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने एक-एक शतक लगाया है। इन प्लेयर्स के कारण ही भारत ने कीर्तिमान बनाया है।
संजू सैमसन- 2 शतक
अभिषेक शर्मा- 1 शतक
रोहित शर्मा- 1 शतक
तिलक वर्मा- एक शतक
यह भी पढ़ें:
तिलक वर्मा ने तूफानी शतक ठोक रच दिया महाकीर्तिमान, ऐसा करिश्मा करने वाले बने दूसरे भारतीय
IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका मैच में कीड़ों का हमला, खिलाड़ी मैदान छोड़ने को हुए मजबूर, देखें VIDEO
संपादक की पसंद