1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इस महीने में तय हो सकती है भारतीय टीम की स्क्वाड, सामने आया अपडेट

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इस महीने में तय हो सकती है भारतीय टीम की स्क्वाड, सामने आया अपडेट

 Published : Nov 21, 2025 11:06 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 11:06 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। जब टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होगा, तभी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा हो सकती है।

indian team- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा Image Source : PTI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए कुल 20 टीमों ने क्वालीफाई किया है। अब इसी वजह से फैंस इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्रिकेट के महाकुंभ के लिए अब तक आईसीसी ने शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है। इस बड़े टूर्नामेंट के टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कब तक हो सकता है। इसका अपडेट सामने आया है।

टूर्नामेंट से एक महीने पहले भेजना होता 15 प्लेयर्स का नाम

अजित अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज और आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए समान टीमें चुन सकती है। बीसीसीआई सूत्र ने यह जानकारी दी। आईसीसी टूर्नामेंट के नियमों के तहत टीमों को टूर्नामेंट से एक महीना पहले 15 सदस्यीय टीम का नाम भेजना होता है। सेलेक्शन कमेटी टीम का ऐलान करेगी ताकि समय सीमा के भीतर जरूरत होने पर बदलाव किए जा सकें। वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए 2024 विश्व कप में भी यही नियम लागू हुआ था जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था।

जनवरी में हो सकता है स्क्वाड का ऐलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगी और विश्व कप से पहले यह आखिरी सीरीज होगी। ऐसे में इस बात की संभावना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड जनवरी के महीने में चुनी जा सकती है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया है कि टी20 विश्व कप से पहले भारत को दस ही टी20 मैच खेलने हैं लिहाजा टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे बशर्ते कोई चोटिल नहीं हो।

न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी पांच टी20 मैचों की सीरीज

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में आगामी टूर्नामेंट के लिए उन्हें ही कप्तान बनाए जाने की संभावना है। पांच टी20 मैच नागपुर (21 जनवरी), रायपुर (23 जनवरी), गुवाहाटी (25 जनवरी), विशाखापत्तनम (28 जनवरी) और त्रिवेंद्रम (31 जनवरी) में खेले जाएंगे।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत के कप्तानी के पहले मैच में कैसी होगी भारत की Playing 11, इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

भारत की हार में सबसे बड़ा विलेन बना ये खिलाड़ी, ऐन मौके पर चूका; जबकि IPL में बनाए रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल