1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत की हार में सबसे बड़ा विलेन बना ये खिलाड़ी, ऐन मौके पर चूका; जबकि IPL में बनाए रन

भारत की हार में सबसे बड़ा विलेन बना ये खिलाड़ी, ऐन मौके पर चूका; जबकि IPL में बनाए रन

 Published : Nov 21, 2025 09:20 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 09:22 pm IST

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश-ए के खिलाफ भारतीय-ए के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। भारत के लिए एक स्टार खिलाड़ी ने खराब प्रदर्शन किया है।

naman dhir- India TV Hindi
नमन धीर Image Source : PTI

भारतीय-ए की टीम को एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश-ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। मैच में बांग्लादेश-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद भारत ने भी निर्धारित 20 ओवर्स में कुल 194 रन बनाए। इस तरह से मैच टाई होकर सुपर ओवर में चला गया, जहां बांग्लादेश ने जीत दर्ज कर ली। हार के साथ ही भारत का फाइनल में जाने का सपना टूट गया। सेमीफाइनल मुकाबले में नमन धीर गेंदबाजी और बल्लेबाजी से बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

गेंदबाजी में नमन धीर ने लुटाए खूब रन

नमन धीर के खिलाफ बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए और उनकी धुनाई की। उन्होंने अपने दो ओवर्स में कुल 33 रन दिए और वह सिर्फ एक ही विकेट ले सके। बांग्लादेश-ए के खिलाफ पारी का 19वां ओवर उन्होंने फेंका और इस ओवर में एसएम मेहरोब ने उनके खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। नमन ने इस ओवर में कुल 28 रन लुटाए, जिसमें चार छक्के और एक चौका शामिल रहा। नमन की खराब गेंदबाजी की वजह से भारत ने आखिरी ओवर्स में खूब रन लुटाए।

केवल 7 रन बना सके नमन धीर

भारतीय-ए की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वैभव सूर्यवंशी (38 रन) और प्रियांश आर्या (44 रन) ने अच्छी शुरुआत दी। इन दोनों प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की और बाद के आने वाले बल्लेबाजों के लिए एक प्लेटफॉर्म सेट कर दिया। जैसे ही सूर्यवंशी आउट हुए। तीसरे नंबर पर नमन धीर उतरे। उनसे भारत को बड़ी पारी की आस थी, लेकिन वह उम्मीदों पर बिल्कुल खरे नहीं उतरे। उन्होंने 12 गेंदों में 7 रन बनाए, जिसमें एक चौका भी शामिल रहा। वह रन बनाने के लिए जूझते हुए नजर आए। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और खास कमाल नहीं दिखा पाए।

नमन धीर आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन भी किया है। उन्होंने मुंबई की टीम के लिए 23 आईपीएल मैचों में कुल 392 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा है। मुंबई ने आगामी सीजन के लिए उन्हें रिटेन भी किया है। आईपीएल में उनका बल्ला चला, लेकिन जब भारतीय-ए के लिए रन बनाने की बारी, तो उनका बल्ला खामोश हो गया।

यह भी पढ़ें:

सुपर ओवर में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने नहीं बनाया एक भी रन, फिर भी कैसे हार गई भारतीय टीम

वनडे और T20I सीरीज के लिए 2 स्क्वाड का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल