1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 प्लेयर्स को मिली एंट्री; इस खिलाड़ी के हाथों में कमान

Women T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 प्लेयर्स को मिली एंट्री; इस खिलाड़ी के हाथों में कमान

 Published : Aug 27, 2024 12:47 pm IST,  Updated : Aug 27, 2024 06:40 pm IST

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में 15 प्लेयर्स को मौका मिला है। वहीं तीन खिलाड़ी ट्रेवलिंग रिजर्व में रखे गए हैं।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
Harmanpreet Kaur Image Source : GETTY

Women T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन यूएई में होना है और अब इसके लिए भारतीय महिला टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। टीम का कप्तान हरमनप्रीत कौर को बनाया गया है। उपकप्तानी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना को मिली है। टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन पहले बांग्लादेश में होना था। लेकिन राजनीतिक तनाव को देखते हुए ही आईसीसी ने इसे बांग्लादेश की जगह यूएई में करवाने का फैसला किया है। 

श्रेयंका और यास्तिका की फिटनेस पर निर्भर होगा खेलना

टीम में दो विकेटकीपर को मौका मिला है। इसमें यास्तिका भाटिया और ऋचा घोष शामिल हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में श्रेयंका पाटिल और यास्तिका भाटिया के हिस्सा लेने पर चोट के बादल मंडरा रहे हैं। क्योंकि श्रेयंका को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अंगुली में फ्रैक्चर हो गया था और इसी वजह से वह एशिया कप से बाहर हो गईं थी। दूसरी तरफ यास्तिका बांग्लादेश टूर के लिए भारतीय टीम में शामिल थीं। लेकिन पहले मैच में वह चोटिल हो गईं। अब श्रेयंका और यास्तिका का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की बल्लेबाजी का भार काफी हद तक हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज के ऊपर होगा। इन प्लेयर्स ने पहले भी टीम इंडिया को अपने दम पर कई मुकाबले जिताए थे। भारतीय टीम ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2020 के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। 

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल: 

भारत बनाम न्यूजीलैंड- 4 अक्टूबर

भारत बनाम पाकिस्तान- 6 अक्टूबर
भारत बनाम श्रीलंका- 9 अक्टूबर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 13 अक्टूबर

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, संजना सजीवन, अरुंधति रेड्डी। 

ट्रेवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री, तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल