1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए टीम इंडिया का प्लान आया सामने, 25 अगस्त से शुरू होगी यहां पर ट्रेनिंग

वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए टीम इंडिया का प्लान आया सामने, 25 अगस्त से शुरू होगी यहां पर ट्रेनिंग

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 23, 2025 04:31 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 04:31 pm IST

30 सितंबर से भारत की मेजबानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में शुमार है। मेगा इवेंट के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। वहीं अब वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए एक ट्रेनिंग कैंप होगा जो 25 अगस्त से है।

Indian Womens Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से होगी जिसमें फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी भारत कर रहा है, जिसमें भारतीय महिला टीम की स्क्वाड का ऐलान कुछ दिन पहले ही कर दिया गया था। टीम इंडिया को महिला वनडे वर्ल्ड कप से पहले घर पर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। ऐसे में वर्ल्ड कप और इस वनडे सीरीज की तैयारी के लिए टीम इंडिया का ट्रेनिंग कैंप 25 अगस्त विशाखापट्टनम में शुरू होगा ताकि सभी प्लेयर्स खुद को पूरी तरह से तैयार कर सके।

सभी प्लेयर्स को ट्रेनिंग कैंप के लिए एक दिन पहले पहुंचने का मिला आदेश

भारतीय महिला टीम की प्लेयर्स को ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत होने से ठीक एक दिन पहले रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार अभी वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा कुछ खिलाड़ी इंडिया ए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं, जिसमें राधा यादव का नाम भी शामिल है, जो 24 अगस्त को इस दौरे के खत्म होने के बाद सीधे विशाखापट्टनम पहुंचेंगी। विशाखापट्टनम का चुनाव करना रणनीतिक तौर पर बेहतर कदम माना जा रहा है, क्योंकि वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को यहां पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 अक्टूबर और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 अक्टूबर को मुकाबला खेलना है।

टीम इंडिया ने विशाखापट्टनम में अपना आखिरी वनडे मैच साल 2014 में खेला था। इस ट्रेनिंग कैंप के दौरान कुछ इंट्रा स्क्वाड मुकाबले भी खेले जाएंगे जिससे सभी प्लेयर्स के पास अपनी तैयारियों को मैच के अनुसार पुख्ता करने का मौका मिलेगा। वर्ल्ड कप का ट्रेनिंग कैंप खत्म होने के बाद भारतीय टीम सीधे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी जिसका पहला मुकाबला मुल्लानपुर में 14 सितंबर को खेला जाएगा।

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा

रिजर्व खिलाड़ी - तेजल हसब्निस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), मिन्नू मानी, सयाली सतघरे।

ये भी पढ़ें

इमरान ताहिर ने तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में ऐसा करिश्मा करने वाले पहले कप्तान

एशिया कप 2025 से पहले भारतीय टीम की बढ़ गई टेंशन! स्टार बल्लेबाज के हेल्थ को लेकर आया ऐसा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल