1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 Auction Day 2: जोफ्रा आर्चर पर मुंबई ने लगाई बड़ी बोली, 8 करोड़ की मोटी रकम में टीम के साथ जोड़ा

IPL 2022 Auction Day 2: जोफ्रा आर्चर पर मुंबई ने लगाई बड़ी बोली, 8 करोड़ की मोटी रकम में टीम के साथ जोड़ा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 13, 2022 04:27 pm IST,  Updated : Feb 13, 2022 04:27 pm IST

 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को मुंबई की टीम ने 8 करोड़ रुपये की रकम खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा। 

File photo of Jofra Archer- India TV Hindi
File photo of Jofra Archer Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को मुंबई की टीम ने 8 करोड़ रुपये की रकम खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा। आर्चर पिछले सीजन राजस्थान की टीम का हिस्सा रहे थे।

आर्चर ने इस साल नीलामी में अपना बेस प्राइस महज 2 करोड़ रखा था। आर्चर चोट के कारण 2021 सीजन में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इंग्लैंड का ये तेज गेंदबाज इस सीजन भी हिस्सा नहीं ले पाएगा। आर्चर के आईपीएल करिअर की बात करें तो उन्होंने इस लीग में कुल 35 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 7.13 की इकॉनमी से 46 विकेट हासिल किया है।

IPL 2022 Auction Day 2: इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन हुए मालामाल, पंजाब ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा

इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के दूसरे दिन पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा जबकि फ्रेंचाइजी ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ के लिए भी छह करोड़ रुपये खर्च किए। जबकि गुजरात टाइटंस ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे एक अन्य आलराउंडर विजय शंकर को एक करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। चेतेश्वर पुजारा को नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला जबकि अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक करोड़ रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा।

पहले सत्र का आकर्षण हालांकि लिविंस्टोन रहे जिन्हें 10 लाख डॉलर से अधिक का अनुबंध मिला। एक समय पांच टीम उनके लिए बोली लगा रहीं थी। लिविंगस्टोन पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे और धीमी पिचों पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। फ्रेंचाइजी में हालांकि खिलाड़ियों की जगह खाली थी (न्यूनतम 18 खिलाड़ी) इसलिए उन्हें टीम से जोड़ने को लेकर उत्सुकता थी। हाल में टेस्ट श्रृंखला के दौरान भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने चार करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाई। उनके लिए सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब के बीच बोली की जंग देखने को मिली। दिन की शुरुआत में इन दो टीम के पास क्रमश: 20 और 28 करोड़ रुपये थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल