1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 : हार्दिक पांड्या और गुजरात टाइटंस के लिए आई अच्छी खबर, अब करेंगे ये काम

IPL 2022 : हार्दिक पांड्या और गुजरात टाइटंस के लिए आई अच्छी खबर, अब करेंगे ये काम

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2022 06:51 pm IST,  Updated : Mar 16, 2022 06:51 pm IST

26 मार्च को आईपीएल 2022 का पहला मैच खेला जाएगा। इसके लिए टीमें तैयारी कर रही हैं। 

hardik Pandya- India TV Hindi
hardik Pandya Image Source : PTI

Highlights

  • हार्दिक पांड्या अपनी ​फिटनेस को साबित करने के लिए गए थे एनसीए
  • यो यो टेस्ट में सफल रहे हार्दिक पांड्या, अब खेल सकेंगे आईपीएल में
  • गुजरात टाइटंस आईपीएल की नई टीम, पहली बार खेलती दिखेगी टीम

आईपीएल का 15वां सीजन अब कुछ ही दिन दूर है। 26 मार्च को आईपीएल 2022 का पहला मैच खेला जाएगा। इसके लिए टीमें तैयारी कर रही हैं। टीमों की अपनी अपनी रणनीति भी बन रही है। इस बीच आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पता चला है कि टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब वे आईपीएल में खेलने और कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। जल्द ही वे अपनी टीम के साथ जुड़ते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि पता ये भी चला है कि दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लेकर रिपोर्ट अच्छी नहीं आई है, लेकिन इसके बाद भी वे आईपीएल में खेल सकेंगे। 

गुजरात टाइटंस की कप्तानी के लिए तैयार हैं हार्दिक पांड्या

चोटों से जूझ रहे भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी यानी एनसीए में फिटनेस के आकलन के लिए किए जाने वाले यो-यो परीक्षण में सफल रहे हैं। अब वह आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बीसीसीआई आईपीएल के 15वें सीजन से पहले अपने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट वाले खिलाड़ियों की फिटनेस की जांच कर रहा है। हार्दिक पांड्या का एनसीए में दो दिन के दौरान का प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के लिए भी अच्छा संकेत है। बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा कि फिटनेस टेस्ट उन खिलाड़ियों के लिए है, जिन्होंने चोट से वापसी की है। आईपीएल के व्यस्त सीजन से पहले यह फिटनेस का सामान्य आंकलन करना है। वह अहम खिलाड़ी हैं और उनकी फिटनेस की वर्तमान स्थिति का आंकलन करना जरूरी है। 

पृथ्वी शॉ ने अपनी फिटनेस से किया है निराश
जानकारी के अनुसार एक खिलाड़ी जिसने अपनी वर्तमान फिटनेस से निराश किया वह पृथ्वी शॉ हैं। वह यो-यो परीक्षण में नाकाम रहे। यो-यो क्वालीफिकेशन का वर्तमान आंकड़ा 16.5 है, जबकि पता चला है कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ  इसमें 15 का स्कोर ही निकाल पाए थे। पृथ्वी शॉ अभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं, लेकिन वह अपनी फिटनेस के बारे में जानकारी देने के लिए एनसीए में थे। सूत्रों ने कहा है कि यह केवल फिटनेस का आकलन है। इससे पृथ्वी शॉ को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने से नहीं रोका जा सकता है।

(Bhasha inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल