1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 : इस साल आईपीएल नहीं खेलेंगे जोफ्रा आर्चर, मुंबई इंडियंस के लिए कही बड़ी बात

IPL 2022 : इस साल आईपीएल नहीं खेलेंगे जोफ्रा आर्चर, मुंबई इंडियंस के लिए कही बड़ी बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 14, 2022 06:47 pm IST,  Updated : Mar 14, 2022 06:47 pm IST

जिस दिन आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन हुआ था, उस दिन से ही लगातार एक खिलाड़ी चर्चा में है, वो हैं इंग्लेंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर। 

Jofra Archer- India TV Hindi
Jofra Archer Image Source : PTI

Highlights

  • आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आर्चर
  • आईपीएल 2022 में कोहनी की चोट के कारण मिस करेंगे जोफ्रा आर्चर
  • आईपीएल और मुंबई इंडियंस को खलेगी जोफ्रा आर्चर की इस बार कमी

आईपीएल 2022 का सीजन अब कुछ ही दिन बाद शुरू होना है। आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मैच 26 मार्च को सीएसके और केकेआर के बीच खेला जाएगा। इसके लिए ​विदेशी खिलाड़ी भारत आने लगे हैं। हालांकि जिस दिन आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन हुआ था, उस दिन से ही लगातार एक खिलाड़ी चर्चा में है, वो हैं इंग्लेंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर। जोफ्रा आर्चर शायद इस बार का आईपीएल नहीं खेलेंगे, लेकिन इसके बाद भी जब उनका नाम मेगा ऑक्शन में पुकारा गया तो उन पर खूब बोली लगी। हालांकि सबसे ज्यादा बोली लगाकर मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने साथ कर लिया था। अब जोफ्रा आर्चर ने अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी बात कही है। 

मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में  खरीदा जोफ्रा आर्चर को

जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि वह इस साल आईपीएल में उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। इस बीच जोफ्रा आर्चर का कहना है कि टीम का परिवार जैसा माहौल उन्हें सुरक्षित महसूस कराता है। दाईं कोहनी के इलाज के लिए दो बार सर्जरी करा चुके जोफ्रा आर्चर चोट से उबरने के लिए इस साल आईपीएल में नहीं खेलेंगे। लेकिन वह भविष्य में फ्रेंचाइजी से जुड़ने की संभावना से काफी उत्साहित हैं। जोफ्रा आर्चर ने टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम परिवार की तरह है और परिवार की तरह का माहौल रखने वाली टीमें हमेशा अच्छा करती हैं। इसलिए हैरानी की बात नहीं है कि हमने पांच खिताब अपने नाम किए हैं। 

जोफ्रा आर्चर ने कई खिलाड़ियों का दिया उदाहरण 
जोफ्रा आर्चर ने कहा कि पॉली यानी वेस्टइंडीज के धाकड़ आलराउंडर कीरोन पोलार्ड पिछले करीब दस साल से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। वहीं श्रीलंका के तेज गेंदबाज रहे लसिथ मलिंगा भी वहां लंबे समय तक रहे, ऐसा ही रोहित शर्मा के साथ हैं। जब आप नए खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़ते हो तो ये चीजें आपको सुरक्षित महसूस कराती हैं। 

(Bhasha inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल