1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 Auction: 34 खिलाड़ियों ने रखा 1 करोड़ रुपये बेस प्राइस, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

IPL 2022 Auction: 34 खिलाड़ियों ने रखा 1 करोड़ रुपये बेस प्राइस, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 01, 2022 07:58 pm IST,  Updated : Feb 01, 2022 07:58 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए 590 खिलाड़ियों को शॉटलिस्ट किया गया है जिसमें 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

अजिंक्य रहाणे- India TV Hindi
अजिंक्य रहाणे Image Source : IPLT20.COM

Highlights

  • मेगा ऑक्शन के लिए 590 खिलाड़ियों को शॉटलिस्ट किया है जिसमें 370 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।
  • मेगा ऑक्शन के लिए चुने गए कुल खिलाड़ियों में 48 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ है।

BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए 590 खिलाड़ियों को शॉटलिस्ट किया है जिसमें 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए चुने गए 590 में से 228 कैप्ड और 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। मेगा ऑक्शन के लिए चुने गए कुल खिलाड़ियों में 48 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ और 20 खिलाड़ियों का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये है। वहीं, 34 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये हैं। 

1 करोड़ बेस प्राइस वाले 34 खिलाड़ियों में 10 भारतीय खिलाड़ी है जिनमें अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, जयंत यादव और केदार जाधव जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं, 24 विदेशी खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा है। इनमें डेविड मिलर, एडन मारक्रम, जेम्स फॉकनर, तबरेज शम्सी, रासी वान दर दुसें और वनिंदु हसारंगा जैसे बड़े चेहरे हैं। 

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले भारतीय खिलाड़ी

अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, जयंत यादव, केदार जाधव, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, नितिश राणा, पीयूष चावला, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन।

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले विदेशी खिलाड़ी

डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका), एडन मारक्रम (साउथ अफ्रीका), जोस फिलिप (ऑस्ट्रेलिया), एंड्यू टाई (ऑस्ट्रेलिया), कॉलिन डि ग्रांडहोम (न्यूजीलैंड), डान लारेंस (इंग्लैंड), डार्सी शाट (ऑस्ट्रेलिया), डेवॉन कान्वे (न्यूजीलैंड), जेम्स फॉकनर (ऑस्ट्रेलिया), जोस फिलिप (ऑस्ट्रेलिया), लियाम लिविंग्स्टोन (इंग्लैंड), मार्नस लाबुशाने, मिचल सैंटनर (न्यूजीलैंड), मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान), मोसेज ऑनरिकेज (ऑस्ट्रेलिया), ओली पोप (इंग्लैंड), रासी वान दर दुसें (साउथ अफ्रीका), रीली रोसो (साउथ अफ्रीका), रिले मेरेडिथ (ऑस्ट्रेलिया), रोस्टन चेज (वेस्टइंडीज), शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज), तबरेज शम्सी (साउथ अफ्रीका), टाइमल मिल्स (इंग्लैंड), वनिंदु हसारंगा (श्रीलंका)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल