1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 Mega Auction : मार्की खिलाड़ियों में किस पर लगी कितनी बोली, देखिए पूरी लिस्ट

IPL 2022 Mega Auction : मार्की खिलाड़ियों में किस पर लगी कितनी बोली, देखिए पूरी लिस्ट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 12, 2022 01:32 pm IST,  Updated : Feb 12, 2022 01:41 pm IST

श्रेयस अय्यर के आने से शाहरुख खान की केकेआर टीम की कप्तानी की समस्या भी हल होती नजर आ रही है। केकेआर ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भी सात करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा।

IPL 2022 Mega Auction Updates- India TV Hindi
IPL 2022 Mega Auction Updates Image Source : TWITTER/@DELHICAPITALS

भारत के स्टायलिश बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर आईपीएल 2022 की नीलामी के पहले दिन टीमों में अपेक्षा के अनुरूप काफी होड़ रही और आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 12 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीद लिया। श्रेयस अय्यर के आने से शाहरुख खान की केकेआर टीम की कप्तानी की समस्या भी हल होती नजर आ रही है। केकेआर ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भी सात करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने नौ करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा। वहीं भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी पंजाब ने आठ करोड़ 25 लाख रुपये में खरीद लिया। 

अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ रुपये में और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को आठ करोड़ रुपये में खरीदा। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस ने पौने सात करोड़ रुपये में और क्विंटोन डिकॉक को लखनऊ जाइंट्स ने इसी दाम पर खरीदा। आस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने छह करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा। वहीं दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सात करोड़ रुपये में खरीदा। 

श्रेयस अय्यर : कोलकाता : 12.25 करोड़ 

डेविड वॉर्नर : दिल्ली कैपिटल्स : 6.25 करोड़ 
क्विंटन डिकॉक : लखनऊ सुपर जायंट्स : 6.75 करोड़ 
फाफ डुप्लेसी : RCB :  7 करोड़ : 
ट्रेंट बोल्ट : राजस्थान रॉयल्स : 8 करोड़ रुपये 
कगिसो रबाडा : पंजाब किंग्स : 9.25 करोड़ 
पैट कमिंस : कोलकाता : 7.25 करोड़ 
आर अश्विन : राजस्थान रॉयल्स : 5 करोड़ 
शिखर धवन : पंजाब किंग्स : 8.25 करोड़ 
मोहम्मद शमी : गुजरात टाइटंस : 6.25

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल