1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 Mega Auction : मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा

IPL 2022 Mega Auction : मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 12, 2022 12:46 pm IST,  Updated : Feb 12, 2022 12:46 pm IST

गुजरात टाइटंस की टीम ने 6.25 करोड़ की बोली लगाकर मोहम्मद शमी को अपने पाले में शामिल कर लिया। गुजराज टाइटंस के अलावा मोहम्मद शमी पर कई और टीमों ने भी बोली लगाई, लेकिन ज्यादा कीमत देने के कारण अब वे गुजरात टीम का हिस्सा होंगे। 

Mohammad Shami Will Play for Gujrat Titans in IPL 2022- India TV Hindi
Mohammad Shami Will Play for Gujrat Titans in IPL 2022 Image Source : PTI

मोहम्मद शमी को अपनी नई आईपीएल टीम मिल गई है। मोहम्मद शमी आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए दिखेंगे, इससे पहले वे पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे। गुजरात टाइटंस की टीम ने 6.25 करोड़ की बोली लगाकर मोहम्मद शमी को अपने पाले में शामिल कर लिया। गुजराज टाइटंस के अलावा मोहम्मद शमी पर कई और टीमों ने भी बोली लगाई, लेकिन ज्यादा कीमत देने के कारण अब वे गुजरात टीम का हिस्सा होंगे। 

मोहम्मद शमी को लेकर पहले से ही ये उम्मीद की जा रही थी कि वे अपने बेस प्राइज से काफी ज्यादा कीमत पर बिकेंगे। और हुआ भी ऐसा ही। इससे पहले मोहम्मद शमी पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे, उन्होंने आईपीएल 2021 में ठीकठाक प्रदर्शन भी किया था, लेकिन इसके बाद भी पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था और उन्हें मेगा ऑक्शन में आना पड़ा। 

मोहम्मद शमी ने अब तक आईपीएल में 79 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 79 विकेट ही अपने नाम किए हैं। मोहम्मद शमी 30.40 के औसत और आठ से कुछ ज्यादा की इकमानी में विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उनका बेस प्राइज दो करोड़ रुपये था, लेकिन पहले ही माना जा रहा था कि वे इससे कहीं ज्यादा कीमत पर बिकेंगे। शमी इस वक्त भारतीय टीम के मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल