1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को बनाया नया कप्तान, ऑक्शन मे बरसाए थे करोड़ों

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को बनाया नया कप्तान, ऑक्शन मे बरसाए थे करोड़ों

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 16, 2022 04:12 pm IST,  Updated : Feb 16, 2022 04:22 pm IST

श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना नया कप्तान नियुक्त किया है।

श्रेयस अय्यर- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : GETTY

श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। KKR ने ट्विटर पर अय्यर का फोटो पोस्ट करते हुए अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान किया।कोलकाता ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर 12.50 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था। 

इससे पहले श्रेयस अय्यर दिल्ली कैटिल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। अय्यर को IPL 2018 में दिल्ली का कप्तान बनाया गया था और उन्होंने 2 साल तक इस टीम की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में दिल्ली ने IPL 2020 में फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि 2021 IPL में अय्यर चोट के कारण खेल नहीं पाए थे।

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, अनुकूल राय, वेंकटेश अय्यर, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, रासिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती, पैट कमिंस, शिवम मावी, शेल्डन जैक्शन, बाबा इंद्रजीत, अभिजीत तोमर, चमिका करुणारत्ने, प्रथम सिंह, अशोक शर्मा, रमेश कुमार, टिम साउदी, एलेक्स हेल्स, सैम बिलिंग्स, उमेश यादव, मोहम्मद नबी।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल