1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स के ये खिलाड़ी टीम से जुड़े, जानिए क्या है अपडेट

IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स के ये खिलाड़ी टीम से जुड़े, जानिए क्या है अपडेट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2022 04:49 pm IST,  Updated : Mar 16, 2022 04:49 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी इस बार रिषभ पंत कर रहे हैं। टीम ने पिछले दो साल में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Rishabh Pant- India TV Hindi
Rishabh Pant Image Source : PTI

Highlights

  • दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी इस बार भी रिषभ पंत ही करते नजर आएंगे
  • दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच 27 मार्च को होगा, मुंबई इंडियंस से टक्कर
  • इस बार शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव भी दिल्ली कैपिटल्स से खेलेंगे

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों का अपनी अपनी टीम के होटल में पहुंचना लगातार जारी है। खिलाड़ी अपनी टीम से जुड़ रहे हैं और सीधे क्वारंटीन के लिए जा रहे हैं। जो भी खिलाड़ी अपनी टीम से जुड़ेगा, पहले तीन दिन का क्वारंटीन पूरा करेगा और उसके बाद प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतरेगा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी भी अब टीम से जुड़ना शुरू हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी इस बार रिषभ पंत कर रहे हैं। टीम ने पिछले दो साल में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच इस बार 27 मार्च को मुंबई इंडियंस से होगा। इस बार टीम के कुछ खिलाड़ी चले गए हैं तो कुछ नए खिलाड़ियों को टीम ने अपने साथ जोड़ा है। 

मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे आईपीएल के मैच

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत और आलराउंडर अक्षर पटेल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ गए हैं। इस सीजन में आईपीएल का आयोजन मुंबई और पुणे में किया जाएगा। फ्रेंचाइजी ने बताया है कि उनके कप्तान रिषभ पंत, अक्षर पटेल, केएस भरत, पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव मुंबई में टीम होटल में टीम से जुड़ गए हैं। 

बायो बबल से बायो ब​बल में हुए ट्रांसफर
टीम की ओर से कहा गया है कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, आलराउंडर शार्दुल ठाकुर और बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव होटल के अपने कमरों में ही तीन दिन तक क्वारंटीन में रहेंगे। रिषभ पंत, अक्षर पटेल और केएस भरत एक बायो बबल से दूसरे बायो बबल में आ रहे हैं। वे इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के बायो बबल में थे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के अपने पहले मैच में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। 

(Bhasha inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल