1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: धोनी के बाद 31 साल का ये खिलाड़ी बनेगा CSK का कप्तान? इंग्लैंड को जिता चुका है 2 वर्ल्ड कप

IPL 2023: धोनी के बाद 31 साल का ये खिलाड़ी बनेगा CSK का कप्तान? इंग्लैंड को जिता चुका है 2 वर्ल्ड कप

 Written By: Govind Singh
 Published : Mar 29, 2023 06:53 am IST,  Updated : Mar 29, 2023 06:53 am IST

IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान एक 31 साल का खिलाड़ी बन सकता है।

MS Dhoni - India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : IPLT20.COM

Chennai Super Kings IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की करिश्माई कप्तानी में चार बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। धोनी ने शांत और कप्तानी कौशल से सीएसके की टीम को कई मैच जिताए हैं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन है। आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में चेन्नई की टीम में 31 साल का एक ऐसा खिलाड़ी शामिल हुआ है, जो धोनी के बाद कप्तान बनने का प्रबल दावेदार है। आइए जानते हैं, इस प्लेयर के बारे में। 

पिछले सीजन जडेजा बने थे कप्तान 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले सीजन रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम को सफलता नहीं मिल पाई। जडेजा ने 8 मैचों में टीम की कमान संभाली, जिसमें से टीम सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 के बीच में ही दोबारा कप्तान बन गए। धोनी के अलावा चेन्नई के लिए सुरेश रैना और जडेजा ही कप्तान बने हैं, लेकिन धोनी के बाद 31 साल के बेन स्टोक्स कैप्टन बन सकते हैं। 

धोनी के बाद ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान 

बेन स्टोक्स बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ धाकड़ गेंदबाजी में भी माहिर हैं। वह टी20 क्रिकेट के बडे़ महारथी हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट और 3 वनडे मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को सिर्फ 3 मुकाबलों में ही हार का सामना करना पड़ा। वह मैदान पर बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी के जैसे फैसले लेते हैं और गेंदबाजी में शानदार तरीके से बदलाव करते हैं। 

लंबे समय तक रह सकते हैं कप्तान 

IPL 2023 मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। आईपीएल में इससे पहले स्टोक्स राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और रॉजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। सीएसके की टीम हमेशा से ही अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करने के लिए जानी जाती है। वहीं, स्टोक्स अभी सिर्फ 31 साल के हैं ऐसे में वह लंबे समय तक सीएसके टीम के कप्तान रह सकते हैं। 

इंग्लैंड को जिताए 2 वर्ल्ड कप 

बने स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2019 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में शानदार पारियां खेली, उनकी वजह से ही इंग्लैंड की टीम दोनों ही वर्ल्ड कप जीतने में सफल हो पाई, लेकिन आईपीएल 2023 के शुरुआती कुछ मैचों में वह सिर्फ प्लेइंग इलेवन में सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 43 मैचों में 920 रन और 28 विकेट अपने नाम किए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल