1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 ने छुआ 1000 छक्कों का आंकड़ा, सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा कारनामा; देखें टॉप-10 की लिस्ट

IPL 2023 ने छुआ 1000 छक्कों का आंकड़ा, सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा कारनामा; देखें टॉप-10 की लिस्ट

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 20, 2023 03:48 pm IST,  Updated : May 20, 2023 04:01 pm IST

आईपीएल 2023 का लीग चरण अपने अंतिम फेज में है। इस सीजन कई बड़े रिकॉर्ड देखने को मिले हैं। वहीं अब 1000 छक्कों का आंकड़ा पार होना इस सीजन का एक बड़ा लैंडमार्क है।

Devon Conway, IPL 2023- India TV Hindi
डेवोन कॉन्वे ने जड़ा सीजन का 1000वां छक्का Image Source : AP

आईपीएल 2023 में कई बड़े रिकॉर्ड सामने आए हैं उन्हीं में से एक है 1000 छक्के पूरे करने का कारनामा जो इस सीजन में देखने को मिला है। इससे पहले आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक बार ही ऐसा हुआ था। वहीं अब यह सीजन दूसरा ऐसा सीजन बना है जहां 1000 छक्कों का आंकड़ा पार हुआ है। आईपीएल के पिछले सीजन में 1000 से ज्यादा छक्के लगे थे। वहीं अब लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है कि यह लैंडमार्क पार हुआ है। अभी इस सीजन का 67वां मुकाबला जारी है। इसके बाद तीन लीग मैच समेत कुल सात मुकाबले और बाकी हैं। 

यानी यह सीजन पिछले सीजन के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकता है। पिछले सीजन कुल 1062 छक्के लगे थे सभी 74 मैचों में। अगर इस सीजन व्यक्तिगत तौर पर सबसे ज्यादा छक्के की बात करें तो आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 36 छक्कों के साथ टॉप पर हैं। वहीं उनके ही नाम सबसे ज्यादा लंबे छक्के का रिकॉर्ड भी दर्ज है। फाफ ने 115 मीटर का छक्का इस सीजन लगाया था जो अभी तक का सबसे लंबा छक्का है।

Devon Conway
Image Source : PTIDevon Conway

IPL के किस सीजन में लगे सबसे ज्यादा छक्के

  1. आईपीएल 2022- 1062 छक्के (74 मैच)
  2. आईपीएल 2023- 1000 छक्के (67वां मैच जारी)
  3. आईपीएल 2018- 872 छक्के (60 मैच)
  4. आईपीएल 2019- 784 छक्के (60 मैच)
  5. आईपीएल 2020- 734 छक्के (60 मैच)
  6. आईपीएल 2012- 731 छक्के (76 मैच)
  7. आईपीएल 2014- 714 छक्के (60 मैच)
  8. आईपीएल 2017- 705 छक्के (60 मैच)
  9. आईपीएल 2015- 692 छक्के (60 मैच)
  10. आईपीएल 2021- 687 छक्के (60 मैच)

किसने लगाया 1000वां छक्का?

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सीजन का 67वां मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे ओवर में ही सीएसके के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने ललित यादव पर शानदार छक्का लगाया। यह इस सीजन का 1000वां छक्का था। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। यहां जीत टीम को प्लेऑफ का टिकट दिलवा सकती है।

यह भी पढ़ें:-

History Repeats: IPL में 366 दिन के बाद फिर बना ऐसा समीकरण, इतिहास दोहराने की दहलीज पर RCB

पंजाब किंग्स IPL 2023 से बाहर; जीतकर भी राजस्थान को नहीं हुआ फायदा! अब RCB और MI के बीच जंग

IPL के किस सीजन में लगे सबसे ज्यादा छक्के, देखें पूरी लिस्ट

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल