1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 का फाइनल होगा धोनी का आखिरी मुकाबला! कुदरत ने बना दिया यह खास संयोग

IPL 2023 का फाइनल होगा धोनी का आखिरी मुकाबला! कुदरत ने बना दिया यह खास संयोग

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 28, 2023 11:38 pm IST,  Updated : May 28, 2023 11:38 pm IST

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई को होना था लेकिन बारिश के कारण इसे अगले दिन रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया गया है।

MS Dhoni- India TV Hindi
IPL 2023 का फाइनल होगा धोनी का आखिरी मुकाबला! Image Source : IPL

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई को होना था और आमने-सामने थी गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दुर्भाग्यवश नहीं हो पाया। लेकिन खुशखबरी यह है कि पहली बार आईपीएल इतिहास में मुकाबला रिजर्व डे पर शिफ्ट किया गया। आईपीएल 2023 का फाइनल अब 28 मई की बजाय 29 मई को खेला जाएगा। खास बात यह है कि इस मुकाबले में एमएस धोनी होंगे और कई फैंस सिर्फ इसी लिए मैदान पर उमड़ेंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या धोनी का यह आखिरी मैच होगा? ऐसा इसलिए क्योंकि एमएस धोनी के यह आखिरी सीजन होने की अटकलें लगातार पूरे सीजन लगती आई हैं।

पर अब कुदरत ने ऐसा एक खास संयोग बना दिया है, जिसके बाद लग सकता है कि यह उनका आखिरी आईपीएल मैच हो सकता है। वो संयोग काफी खास है और कई लोग उसे जानकर हैरान भी हो सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को एमएस धोनी ने पिछले सीजन 9वें नंबर पर रहने के बाद यहां फाइनल का टिकट लेने वाली पहली टीम बनने तक पहुंचाया है। उन्होंने रिकॉर्ड 12वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई और रिकॉर्ड 10वां फाइनल खेलने टीम पहुंची है। धोनी के सामने होगी हार्दिक ब्रिगेड की चुनौती जो लगातार दूसरा फाइनल खेलने उतरेगी। अब जानते हैं क्या है वो खास संयोग?

जरा याद कीजिए 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल...

दरअसल एमएस धोनी ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला था। उस मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में एमएस धोनी दुर्भाग्यवश ऐसे रनआउट हुए कि फैंस दोबारा उन्हें ब्लू जर्सी में बल्लेबाजी करते नहीं देख पाए। धोनी का वो आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हुआ और तकरीबन एक साल से ज्यादा का समय लेने के बाद सभी के चहेते माही ने साल 2020 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे दिया। उस मैच में कुछ ऐसा हुआ था जो इस बार आईपीएल में देखने को मिला है।

MS Dhoni
Image Source : GETTYएमएस धोनी का आखिरी इंटरनेशनल मैच (वर्ल्ड कप 2019)

क्या है वो खास संयोग?

वर्ल्ड कप 2019 का सेमीफाइनल था भारत और न्यूजीलैंड के बीच। इस मैच में भी बारिश ने बाधा उत्पन्न की थी। इस कारण इस नॉकआउट मुकाबले को रिजर्व डे पर शिफ्ट करना पड़ा था। ऐसा ही कुछ आईपीएल 2023 के फाइनल में दिखा। मुकाबला अब 29 मई को होगा और इसलिए यह संयोग सामने आ रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट में जो एमएस धोनी का आखिरी मुकाबला था वो रिजर्व डे पर खत्म हुआ था। अब आईपीएल 2023 का फाइनल जिसे पहले से ही धोनी का आखिरी मैच कहा जा रहा था। अब सवाल है कि, क्या यह धोनी का आखिरी मुकाबला साबित होगा? कहानी कुछ ऐसी ही बन रही और इतिहास अपने आप को दोहरा रहा है। अब देखना होगा कि 8-9 महीने का समय लेने की बात कहने वाले धोनी क्या फैसला करते हैं।

यह भी पढ़ें:-

IPL 2023 Final: गुजरात या चेन्नई किसे मिलेगी ट्रॉफी? फाइनल धुलने पर कौन बनेगा आईपीएल चैंपियन

IPL 2023 Final: अहमदाबाद में तेज बारिश, रिजर्व डे को लेकर अचानक आया बड़ा अपडेट

WTC Final: टीम के स्क्वॉड को लेकर बड़ी खबर, ICC ने जारी किया खास अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल