1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: मैच विनर खिलाड़ी को नहीं मिलेगी जगह! गुजरात के खिलाफ ऐसी हो सकती है LSG की प्लेइंग 11

IPL 2023: मैच विनर खिलाड़ी को नहीं मिलेगी जगह! गुजरात के खिलाफ ऐसी हो सकती है LSG की प्लेइंग 11

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Apr 21, 2023 07:03 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 07:03 pm IST

IPL 2023, LSG vs GT Playing 11: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में अभी तक 6 मुकाबलों में पिछले सीजन के स्टार मैच विनर खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है।

GT vs LSG Playing 11- India TV Hindi
GT vs LSG Playing 11: लखनऊ सुपर जायंट्स Image Source : PTI

IPL 2023, LSG vs GT: आईपीएल 2023 का 30वां मुकाबला शनिवार 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात की टीम अपनी खोई हुई लय वापस पाने के इरादे से उतरेगी। तो लखनऊ की नजरें होंगी पॉइंट्स टेबल की टॉप पोजीशन पर है। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक 6 में से चार मैच जीते हैं और आठ पॉइंट्स के साथ टीम दूसरे स्थान पर है। इतने ही अंक टॉप पर काबिज राजस्थान के भी हैं लेकिन उसका नेट रनरेट बेहतर है। वहीं इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 क्या होगी यह भी देखना काफी दिलचस्प होगा। 

दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अभी तक 6 मुकाबले खेल चुकी है लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक को अभी तक मौका नहीं मिल पाया है। आपको बता दें कि डी कॉक ने पिछले सीजन केएल राहुल के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की थी और शतक भी इसमें शामिल था। उनका टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम योगदान था। पर इस सीजन वह बेंच पर ही अभी तक बैठे रहे हैं और एक्शन में नहीं नजर आए हैं। हालांकि, पहले दो मुकाबलों के लिए वह मौजूद नहीं थे लेकिन उसके बाद अगले 4 मुकाबलों में उनको टीम में जगह नहीं मिल पाई।

quinton de kock
Image Source : IPLक्विंटन डी कॉक अभी तक सभी 6 मैचों से रहे हैं बाहर

मैच विनर खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

आईपीएल के नियम के मुताबिक एक टीम सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ियों को ही खिला सकती है। ऐसे में क्विंटन डी कॉक को काइल मायर्स और निकोलस पूरन की मौजूदगी में टीम के अंदर जगह नहीं मिल पा रही है। मायर्स अभी तक इस सीजन में तीन हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। वहीं 16 करोड़ के पूरन ने विकेट के पीछे के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में डी कॉक को भी टीम में जगह नहीं मिल पा रही है। अब देखना होगा कि शनिवार को 7वें मुकाबले में गुजरात के खिलाफ डी कॉक को मौका मिल पाएगा या नहीं।

लखनऊ की टीम की बात करें तो पिछले मैच में टीम ने लीडिंग विकेट टेकर मार्क वुड को भी मौका नहीं दिया था। उनकी जगह नवीन उल हक को एंट्री मिली थी। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन दिए थे लेकिन कोई विकेट उन्हें नहीं मिला था। अब देखना होगा कि मार्क वुड की भी टीम में वापसी होगी या नहीं। इसके अलावा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में है तो लाल मिट्टी की पिच पर मुकाबला होगा या काली मिट्टी पर यह देखना होगा। उस हिसाब से स्पिनर्स की भूमिका भी इस मैच में तय हो सकती है। कृष्णप्पा गौतम को एक बार फिर से टीम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही उतार सकती है।

Mark Wood
Image Source : APमार्क वुड ने 4 मैचों में लिए 11 विकेट

LSG की संभावित Playing 11

केएल राहुल (कप्तान), काइल मायर्स, क्विंटन डी कॉक/ निकोलस पूरन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, मार्कस स्टॉयनिस, आयुष बडोनी, आवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक/मार्क वुड।

यह भी पढ़ें:-

अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू देख सुनील गावस्कर को याद आया बेटे रोहन का पहला मैच, IPL में भी खेले इतने मैच

IPL 2023: जोफ्रा आर्चर की होगी टीम में वापसी? मुंबई इंडियंस के स्टार पेसर ने दिया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल