1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: दिल्ली को एक खिलाड़ी की गलती पड़ गई भारी, मार्क वुड के दम पर लखनऊ की बड़ी जीत

IPL: दिल्ली को एक खिलाड़ी की गलती पड़ गई भारी, मार्क वुड के दम पर लखनऊ की बड़ी जीत

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Apr 01, 2023 11:36 pm IST,  Updated : Apr 01, 2023 11:36 pm IST

IPL 2023: दिल्ली की टीम को लखनऊ के खिलाफ पहले ही मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2023- India TV Hindi
IPL 2023 Image Source : PTI

IPL 2023: आईपीएल 2023 के तीसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम थी। इस मैच में लखनऊ ने 50 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 6 विकेट खोकर 193 रन बोर्ड पर लगाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 143 रन बना पाई।

वुड के सामने टेके दिल्ली ने घुटने

इस मैच में 194 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने बेहतरीन शुरुआत की। दोनों ने मिलकर 4 ओवरों में ही 40 रन जोड़ दिए। लेकिन इसके बाद गेंदबाजी करने आए मार्क वुड ने दिल्ली को हिला कर रख दिया। वुड ने 5वें ओवर में पृथ्वी शॉ (12) और मिचेल मार्श (0) को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा। वुड यहीं नहीं टिके, इसके बाद उन्होंने सरफराज खान (4) को एक तीखा बाउंसर मारकर वापस भेजा। 

यहां से दिल्ली के विकेट्स लगातार गिरते रहे लेकिन कप्तान डेविड वॉर्नर ने एक छोर संभाले रखा। वॉर्नर 48 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं 30 रन राइली रूसो के बल्ले से निकले। पारी के अंतिम ओवर में वुड ने अक्षर पटेल और चेतन सकारिया को आउट करके इस मैच में अपने 5 विकेट पूरे किए।

लखनऊ ने बनाए 193 रन

लखनऊ की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। लखनऊ की ओर से सबसे ज्यादा रन काइल मेयर्स (73) ने बनाए। इसके अलावा दीपक हुड्डा ने 17, क्रुणाल पांड्या 15 और मार्कस स्टोइनिस ने 12 रन की पारी खेली। वहीं निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ 36 रनों का योगदान दिया। वहीं लास्ट में आकर आयुष बडोनी ने 18 रन बनाए। वहीं केएल राहुल सिर्फ 8 रन बना पाए।

एक गलती के चलते हारी दिल्ली

इस मैच में एक समय लखनऊ के बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे थे। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मेयर्स ने 14 रनों के निजी स्कोर पर एक बड़ा शॉट मारने की कोशिश की। लेकिन गेंद सर्कल में ही रह गई और खलील अहमद के हाथों में एक आसान कैच गया। लेकिन उन्होंने ये कैच छोड़ दिया। यहीं से मेयर्स ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और दिल्ली के हाथों से मैच निकलता चला गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल