1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: पर्पल कैप पर टेस्ट खिलाड़ी ने किया कब्जा, पावरप्ले में ही झटके चार विकेट

IPL 2023: पर्पल कैप पर टेस्ट खिलाड़ी ने किया कब्जा, पावरप्ले में ही झटके चार विकेट

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : May 03, 2023 10:27 am IST,  Updated : May 03, 2023 10:27 am IST

IPL 2023: पर्पल कैप की रेस में भारतीय टेस्ट टीम का एक खिलाड़ी नंबर 1 पर आ गया है। इस खिलाड़ी के नाम 17 विकेट दर्ज हो गए हैं।

Gujarat Titans, IPL 2023- India TV Hindi
गुजरात टाइटंस Image Source : PTI

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को अंतिम ओवर में पांच रनों से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस लो स्कोरिंग मुकाबले में गेंदबाजों का बोल बाला रहा। मैच के शुरुआत से ही गेंदबाजों ने पकड़ बनाए रखा। पहली पारी में दिल्ली की टीम ने तो 23 के स्कोर पर 5 विकेट खो दिए थे। इस दौरान गुजरात का एक गेंदबाज अकेले पूरी टीम पर भारी पड़ा। यह गेंदबाज तो अब पर्पल कैप की रेस में पहले नंबर पर आ गया है।

पर्पल कैप पर किया कब्जा

आईपीएल में पर्पल कैप पर अब एक टेस्ट खिलाड़ी का कब्जा है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद शमी हैं। शमी ने इस मैच में कुल 4 विकेट लिए। उन्होंने ये सभी चार विकेट पावरप्ले के दौरान ही झटके हैं। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर चार विकेट लिए। शमी अपने इस प्रदर्शन के दमपर पर्पल कैप की रेस में पहले नंबर पर आ गए हैं। शमी इस वक्त भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। वहीं टी20 टीम ने उन्हें ड्रॉप कर दिया गया है। शमी ने अपनी गेंदबाजी से हर किसी को जवाब दे दिया है कि वह आज भी इस फॉर्मेट में भारत के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं।

पर्पल कैप की रेस में टॉप पांच गेंदबाज

  • मोहम्मद शमी - 9 मैच, 17 विकेट
  • तुषार देशपांडे - 9 मैच, 17 विकेट
  • मोहम्मद सिराज - 9 मैच, 15 विकेट
  • राशिद खान - 9 मैच, 15 विकेट
  • अर्शदिप सिंह - 9 मैच, 15 विकेट

टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत

आईपीएल में भारतीय गेंदाबजों का शानदार प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं। भारत को आईपीएल के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलना है। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज दोनों ही भारतीय टीम का हिस्सा हैं जो इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे। दोनों ही खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सिराज ने 9 मैचो में 15, वहीं शमी ने 17 विकेट लिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल