1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 : इस टीम ने बनाए हैं अब तक सबसे ज्यादा कप्तान, फिर से बदलाव

IPL 2023 : इस टीम ने बनाए हैं अब तक सबसे ज्यादा कप्तान, फिर से बदलाव

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Feb 23, 2023 05:19 pm IST,  Updated : Feb 23, 2023 05:20 pm IST

IPL 2023 : आईपीएल में इस बार दो टीमों को अपना नया कप्तान चुनना है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम होंगे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से घोषणा होनी बाकी है।

Delhi Capitals - India TV Hindi
Delhi Capitals Image Source : IPLT20.COM

IPL 2023 captains : आईपीएल का रोमांच इस बार फिर से फैंस के सिर चढ़कर बोलने वाला है। अगले महीने यानी 31 मार्च से इसका आगाज हो जाएगा। इस बीच आईपीएल के कप्तानों को लेकर लगातार रोमांच रहता है। इस बार भी दस टीमों में से दो टीमों को अपने कप्तानों का ऐलान करना था। इसमें पहली टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की है, जिसने अब खुलासा कर दिया है कि एडन मार्करम टीम के नए कप्तान होंगे। वहीं ऋषभ पंत के इस साल के सीजन से बाहर होने के बाद दिल्ली को भी अपने नए कप्तान का ऐलान करना है। हालांकि माना जा रहा है कि आईपीएल के 16वें सीजन में डेविड वार्नर टीम की कमान संभाल सकते हैं, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है। इसके लिए अभी कुछ दिन का इंतजार करना होगा। इस बीच आपको ये जानकार हैरानी होगी कि आईपीएल में जितने सीजन यानी 15 खेले गए हैं, एक टीम करीब करीब उतने ही कप्तान बदल चुकी है। चलिए आज हम आपको ​बताते हैं कि आईपीएल के अब तक ​इतिहास में कौन सी टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कप्तान बदले हैं। 

Shikhar Dhawan IN IPL
Image Source : PTIShikhar Dhawan

आईपीएल में सबसे ज्यादा कप्तानों वाली टीम है पंजाब किंग्स 

आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन करते हुए नजर आएंगे, इसका ऐलान टीम की ओर से पहले ही कर दिया गया था। पहले टीम की कप्तानी केएल राहुल कर रहे थे, लेकिन वे छोड़कर एलएसजी चले गए और उसके बाद टीम ने मयंक अग्रवाल को साल 2022 के आईपीएल में बनाया था, लेकिन एक ही सीजन में टीम का मन भर गया और उन्हें न केवल कप्तानी से हटाया गया, बल्कि टीम से भी रिलीज कर दिया गया। इसके बाद अब कप्तानी की जिम्मेदारी शिखर धवन को दी गई है। पंजाब किंग्स ऐसी टीम है, जो अब तक सबसे ज्यादा कप्तान बदल चुकी है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस टीम ने अब तक 14 कप्तान बदले हैं, लेकिन एक भी बार टीम खिताब पर कब्जा करने में कामयाब नहीं हो पाई है। इसके बाद नंबर आता है दिल्ली कैपिटल्स का। इस बार टीम की कमान संभावित तौर पर डेविड वार्नर के पास होगी, लेकिन इससे पहले ऋषभ पंत कप्तान थे। हालांकि इस बार टीम को मजबूरी में अपना कप्तान बदलना पड़ रहा है। अगर ऋषभ पंत होते तो कप्तानी वही कर रहे होते। ये टीम अब तक 12 कप्तानों को बदल चुकी है, लेकिन खिताब इस टीम के पास एक भी नहीं है। इसके बाद आता है सनराइजर्स का नंबर, जो अब नौ कप्तानों वाली टीम हो गई है। टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ साल में अच्छा नहीं रहा है। इससे पहले टीम एक ही बार खिताब पर कब्जा करने में कामयाब रही है, जो डेविड वार्नर की कप्तानी में साल 2016 में जीता था। मुंबई इंडियंस की टीम भले पांच बार की आईपीएल चैंपियन हो, लेकिन ये टीम भी सात कप्तानों के साथ खेल चुकी है, अब टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा हैं, जो इस बार भी रहने वाले हैं। आरसीबी  ने अब तक सात कप्तान बदले हैं। कई साल तक टीम के कप्तान विराट कोहली रहे, लेकिन पिछले साल उनके कप्तानी छोड़ने के बाद फॉफ डुप्लेसी को ये काम ​दिया गया है। 

आईपीएल की इन टीमों ने भी खूब ​बदले हैं अपने कप्तान 
राजस्थान रॉयल्स की टीम को अभी संजू सैमसन की कप्तानी में खेल रही है और साल 2022 के आईपीएल में फाइनल तक गई है, उसमें भी छह कप्तान बदले हैं, ये टीम साल 2008 की आईपीएल चैंपियन थी, लेकिन उसके बाद खिताब पर कब्जा करने में नाकाम साबित हुई है। केकेआर छह कप्तान अभी तक बदलने वाली टीम है। अब टीम की कमान श्रेयस अय्यर के पास है, संभावना है कि वे ही इस साल भी ये जिम्मेदारी संभालेंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स अब तक तीन कप्तान बदल चुकी है। हालांकि लगने को लगेगा कि टीम के कप्तान तो एमएस धोनी ही हैं, लेकिन बीच में कुछ मैचों में टीम की कमान सुरेश रैना के पास थी, वहीं साल 2022 की शुरुआत में रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था, लेकिन बीच में ही उन्होंने छोड़ दी तो फिर से धोनी कप्तान बन गए। हालांकि संभावना है कि एमएस धोनी का ये आखिरी आईपीएल होगा और अगर ऐसा होता है तो फिर टीम को इसी साल से अगले कप्तान के बारे में सोचना शुरू करना होगा। पुणे वॉरियर्स इंडिया, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स और डेक्कन चाजर्स अब आईपीएल नहीं खेलती हैं, लेकिन इन टीमों ने बीच बीच में कई बार अपने कप्तान बदले और उसके बाद बाहर हो गईं। देखना होगा कि आने वाले वक्त में पंजाब किंग्स के 14 कप्तानों वाले रिकॉर्ड की कोई दूसरी टीम बराबरी कर पाती है या नहीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल