1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK की हार के बाद भड़के एमएस धोनी, टीम के इन खिलाड़ियों से हो गई मैच में बड़ी गलती

CSK की हार के बाद भड़के एमएस धोनी, टीम के इन खिलाड़ियों से हो गई मैच में बड़ी गलती

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 13, 2023 12:06 am IST,  Updated : Apr 13, 2023 12:06 am IST

सीएसके की हार के बाद कप्तान एमएस धोनी ने बड़ा बयान दिया। धोनी ने बताया कि उनकी टीम से मैच कहां छिन गया।

MS Dhoni - India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : AP

आईपीएल 2023 का 17वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से हराकर रोमांचक मुकाबला जिताया। इस मैच में टॉस जीतकर सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए राजस्थान ने 8 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम 172 रन ही बना पाई। इस मैच के बाद सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा बयान दिया है। 

धोनी ने दिया बड़ा बयान

सीएसके की हार के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमें कुछ और स्ट्राइक रोटेशन की जरूरत थी, स्पिनरों के लिए ज्यादा कुछ नहीं था लेकिन उनके पास अनुभवी स्पिनर थे और हम स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाए। यह इतना मुश्किल नहीं था। यह अच्छा था कि हम स्ट्राइकिंग डिस्टेंस तक पहुंच गए क्योंकि हम आखिरी जोड़ी थे। 

धोनी का जादू नहीं आया काम

धोनी ने आगे कहा कि टूर्नामेंट के आखिरी चरण में पहुंचने पर यह वास्तव में रन रेट को प्रभावित करता है। आप मैदान देखें, गेंदबाज देखें और गेंदबाज क्या करने की कोशिश कर रहा है, उसके बाद बस खड़े रहें और उनके द्वारा गलती करने का इंतजार करें, अगर वे अच्छे क्षेत्रों में गेंदबाजी करते हैं तो उन्हें शुभकामनाएं। मैं इसके लिए इंतजार करूंगा और यह कुछ ऐसा है जो मेरे लिए काम करता है, आपको अपनी ताकत का समर्थन करने की जरूरत है और मेरी ताकत सीधे हिट करना है।

सीएसके की पारी के दौरान क्या हुआ?

राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिए गए 176 रनों का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम के लिए शुरुआत खास नहीं रही और उनके स्टार ओपनर रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद डेवन कॉनवे (50) और अजिंक्य रहाणे (31) ने एक बड़ी साझेदारी लगाते हुए सीएसके की मैच में वापसी कराई। लेकिन इसके बाद मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए शिवम दूबे, मोईन अली और अंबाती रायुडू कुछ खास नहीं कर पाए। 

ऐसे में यहां से जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा के कंधों पर आ गई। आखिरी के 2 ओवर में सीएसके को 40 रनों की जरूरत थी। धोनी और जडेजा की जोड़ी ने जेसन होल्डर के ओवर में 19 रन बटोर लिए। आखिरी ओवर को फेंकने की जिम्मेदारी संदीप शर्मा को मिली और बचाने के लिए 21 रन थे। इस ओवर की दूसरी ओर तीसरी गेंद पर संदीप ने छक्के खाए और मैच सीएसके के हाथों में आ गया। लेकिन आखिर में संदीप ने दो यॉर्कर फेंक अपनी टीम को जीत दिला दी। धोनी 17 गेंदों पर 32 और जडेजा 15 गेंदों पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल