1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 Orange Cap Purple Cap : ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए तगड़ी जंग, जानिए कौन है टॉप पर

IPL 2023 Orange Cap Purple Cap : ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए तगड़ी जंग, जानिए कौन है टॉप पर

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : May 15, 2023 11:43 am IST,  Updated : May 15, 2023 11:43 am IST

IPL 2023 Orange Cap Purple Cap : आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है और सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के सिर पर पर्पल कैप सजती है।

Rashid Khan - India TV Hindi
Rashid Khan Image Source : PTI

IPL 2023 Orange Cap and Purple Cap Holder : आईपीएल 2023 में टीमों की आपसी जंग तो जारी है ही, साथ ही प्‍लेयर्स के बीच पर्पल कैप और ऑरेंज कैप के लिए भी भिड़ंत चल रही है। अब लीग चरण आखिरी पड़ाव पर है और टीमें प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई करने के लिए एक दूसरे से मुकाबला कर रही हैं। इस बीच सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज को मिलने वाली ऑरेंज कैप और सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को मिलने वाली पर्पल कैप में काफी बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। जहां ऑरेंज कैप में आरसीबी के कप्‍तान फॉफ डुप्‍लेसी सबसे आगे निकल गए हैं, वहीं पर्पल कैप की रेस में इस वक्‍त गुजरात टाइटंस के राशिद खान लीड बनाए हुए हैं। लेकिन ये कैप इनके पास कब तक रह पाएगी, ये कहना मुश्किल है।  

आईपीएल 2023 में सबसे ज्‍यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्‍जा किए हैं फॉफ डुप्‍लेसी 

आईपीएल 2023 में सबसे ज्‍यादा रन आरसीबी के कप्‍तान फॉफ डुप्‍लेसी के हैं। उन्‍होंने 12 मैचों में 631 रन बना लिए हैं, उनके पास अभी दो मैच और बाकी हैं, जो लीग चरण में खेले जाएंगे। वहीं दूसरे नंबर पर उनका पीछा यशस्‍वी जायसवाल कर रहे हैं। अब तक खेले गए 13 मैचों में उनके नाम 575 रन हो चुके हैं। वे फॉफ से बहुत ज्‍यादा पीछे नहीं हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर सीएसके के सलामी बल्‍लेबाज ड्वेन कॉन्‍वे हैं। वे 13 मैचों में 498 रन बना चुके हैं। इसके बाद अब नंबर चार पर सूर्यकुमार यादव आ गए हैं। अभी कुछ ही दिन पहले तक सूर्या टॉप 10 में भी नहीं थे, लेकिन अब वे टॉप 5 में एंट्री पा गए हैं। सूर्यकुमार यादव 12 मैचों में अब तक 479 रन बना चुके हैं। अभी उनके पास भी दो मैच बाकी हैं। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्‍लेबाज शुभमन गिल अब नंबर पांच पर हैं। उन के नाम 12 मैचों में 475 रन दर्ज हैं। जिस तरह की जंग इस वक्‍त ऑरेंज कैप को लेकर चल रही है, उससे तो यही लगता है कि इसका फैसला लीग चरण में नहीं हो पाएगा। जो टीम प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई करेगी, उसके बल्‍लेबाज को ज्‍यादा मौके मिलेंगे और रन बनाने कर इस कैप को जीतने की संभावना भी ज्‍यादा होगी। 

आईपीएल 2023 में सबसे ज्‍यादा विकेट राशिद खान के पास, युजवेंद्र चहल कर रहे हैं पीछा 
अब बात करते हैं पर्पल कैप की, जो सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को दी जाती है। इस पर इस वक्‍त राशिद खान का कब्‍जा है। वे 12 मैचों में 23 विकेट चटकाने का काम कर चुके हैं, लेकिन दूसरे नंबर पर काबिज युजवेंद्र चहल उनसे ज्‍यादा पीछे नहीं हैं। चहल के नाम 13 मैचों में 21 विकेट हो गए हैं। पीयूष चावला नंबर तीन पर हैं, वे 12 मैचों में 19 विकेट ले चुके हैं। यानी टॉप 3 पर स्पिनर्स का कब्‍जा है। वहीं नंबर चार पर बैठे मोहम्‍मद शमी के भी 19 विकेट हैं। इतना ही नहीं शमी के अलावा वरुण चक्रवर्ती, तुषार देशपांडे के भी 19 विकेट हैं। यानी जो गेंदबाज यहां से एक दो विकेट और ले लेगा, आगे निकल जाएगा। कुल मिलाकर देखें तो पता चलता है कि यहां की जंग ऑरेंज कैप से भी ज्‍यादा तगड़ी चल रही है और जो टीम प्‍लेऑफ में जाएगी, उसके गेंदबाज के पास इस कैप को जीतने की संभावना ज्‍यादा रहेगी। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

IPL 2023 Points Table : 6 टीमों के बीच फंसा गणित, जानिए प्‍लेऑफ के समीकरण

WTC Final 2023 : ICC ने किया नियम में बहुत बड़ा बदलाव, जानिए भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया में किसे होगा फायदा

WTC के इतिहास में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल