1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 Prize Money: चैंपियन बनने वाली टीम पर होगी करोड़ों की वर्षा, हारने वाली टीम की प्राइज मनी में बदलाव!

IPL 2023 Prize Money: चैंपियन बनने वाली टीम पर होगी करोड़ों की वर्षा, हारने वाली टीम की प्राइज मनी में बदलाव!

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 24, 2023 08:46 pm IST,  Updated : May 24, 2023 08:46 pm IST

आईपीएल 2023 की प्राइज मनी लिस्ट में एक बदलाव देखने को मिलने वाला है। वहीं चैंपियन टीम की प्राइज मनी क्या होगी?

IPL 2023- India TV Hindi
Tata IPL Image Source : TWITTER

IPL 2023 Prize Money: आईपीएल 2023 का प्लेऑफ जारी है। क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं एलिमिनेटर में भिड़ंत है लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच। अगर इस सीजन की प्राइज मनी की बात करें तो जीतने वाली टीम पर तो करोड़ों की वर्षा होगी ही वहीं हारने वाली टीम भी मालामाल बनेगी। अगर पिछले सीजन की प्राइज मनी से इसकी तुलना करें तो एक बदलाव देखने को मिल सकता है। आईपीएल 2022 में चैंपियन गुजरात टाइटंस को 20 करोड़ की प्राइज मनी दी गई थी। वहीं रनर अप राजस्थान को 13 करोड़ मिले थे।

इसके अलावा पिछले साल तीसरे नंबर पर रहने वाली आरसीबी को 7 करोड़ मिले थे और चौथे नंबर पर रही लखनऊ सुपर जायंट्स को 6.5 करोड़ रुपए दिए गए थे। अगर इस सीजन की बात करें तो इस बार प्राइज मनी में खास बदलाव नहीं दिखेंगे। विनर और रनर अप को क्रमश: 20 करोड़ और 13 करोड़ दिए जाएंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को इस बार भी 7 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को भी इस बार 7 करोड़ रुपए ही दिए जाएंगे। 

IPL 2022 के प्राइज मनी की पूरी लिस्ट

IPL 2022 Prize Money List
Image Source : INDIA TVIPL 2022 Prize Money List

आईपीएल दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग

अगर प्राइज मनी के लिहाज से आईपीएल की बात करें तो यह दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग है। यहां तक कि टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप से भी ज्यादा प्राइज मनी इस लीग में मिलती है। इसके बाद दूसरे स्थान पर आती है साउथ अफ्रीका टी20 लीग जिसका पहला संस्करण हाल ही में खेला गया था। इस लीग में 15 करोड़ प्राइज मनी दी जाती है। टी20 वर्ल्ड कप में तकरीबन 13.2 करोड़ प्राइज मनी, कैरेबियन प्रीमियर लीग में 8.14 करोड़, बांग्लादेश प्रीमियर लीग में 6.92 करोड़ रुपए मिलते हैं। भारत में पहली बार खेली गई महिला प्रीमियर लीग (WPL) में 6 करोड़ की प्राइज मनी दी गई थी।

दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग की लिस्ट

  • आईपीएल- 20 करोड़ प्राइज मनी
  • एसए टी20 लीग- 15 करोड़ प्राइज मनी
  • कैरेबियन प्रीमियर लीग- 8.14 करोड़
  • बांग्लादेश प्रीमियर लीग- 6.92 करोड़
  • वुमेन प्रीमियर लीग- 6 करोड़
  • बिग बैश लीग- 3.66 करोड़
  • पाकिस्तान सुपर लीग- 3.40 करोड़
  • द हंड्रेड- 1.3 करोड़

यह भी पढ़ें:-

नवीन उल हक ने लिया रोहित शर्मा का विकेट, सोशल मीडिया पर बुरी तरह घिरे भारतीय कप्तान

WTC Final: टीम इंडिया की Playing 11 को लेकर बड़ी खबर, भारतीय दिग्गज का बड़ा ऐलान

रवींद्र जडेजा की नाराजगी का कारण आया सामने! स्टार ऑलराउंडर के एक और ट्वीट से मचा बवाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल