1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: ऋषभ पंत समेत ये 5 खिलाड़ी हो सकते हैं आईपीएल से बाहर, मुंबई इंडियंस के सामने 'डबल' टेंशन

IPL 2023: ऋषभ पंत समेत ये 5 खिलाड़ी हो सकते हैं आईपीएल से बाहर, मुंबई इंडियंस के सामने 'डबल' टेंशन

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jan 01, 2023 01:18 pm IST,  Updated : Jan 01, 2023 01:22 pm IST

आईपीएल 2023 के आगामी सीजन में ऋषभ पंत का खेलना एक्सीडेंट के बाद मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं उनके अलावा भी कुछ स्टार खिलाड़ियों को लेकर सस्पेंस है।

ऋषभ पंत- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : PTI

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्करण के मिनी ऑक्शन हाल ही में संपन्न हुए थे। इस ऑक्शन में सैम करन और कैमरून ग्रीन जैसे कई युवा खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला था। वहीं लीग के आगामी सीजन से पहले कुछ टीमें इंजरी की समस्या को लेकर परेशान हैं। उसमें से मुंबई इंडियंस लिए टेंशन डबल हो गई है क्योंकि रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम दो स्टार खिलाड़ियों की चोट से चिंतित हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अपने कप्तान ऋषभ पंत के भयानक एक्सीडेंट के बाद अलग ही दुविधा में पड़ गई है।

ऋषभ पंत समेत आईपीएल के कुल पांच ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं जो आगामी सीजन को मिस कर सकते हैं। उनमें से दोखिलाड़ी मुंबई इंडियंस के हैं। वहीं एक-एक खिलाड़ी पंजाब किंग्स और आरसीबी के हैं। दिल्ली कैपिटल्स उनके खुद कप्तान ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद चिंता में पड़ गई है। अब आप नाम सोच रहे होंगे कि ये सभी खिलाड़ी हैं कौन, तो खबर में आगे हम एक-एक करके सब जानेंगे किस खिलाड़ी के ऊपर क्यों आईपीएल मिस करने का खतरा है। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत की इंजरी चिंता का विषय बनी हुई है
Image Source : PTIदिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत की इंजरी चिंता का विषय बनी हुई है

ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 की सुबह भयानक एक्सीडेंट हो गया था। इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। उनके घुटने का लिगामेंट फट गया है, वहीं उनके सिर में और पीठ में भी चोट लगी है। इस घटना के बाद अभी कुछ स्पष्ट नहीं है कि पंत कितने दिन में पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौट पाएंगे। हालांकि, डॉक्टरों के बयान और विशेषज्ञों की राय के मुताबिक लिगामेंट इंजरी में कम से कम 2 महीने और अधिकतम 6 महीने रिकवर होने में लगते हैं। ऐसे में अप्रैल-मई में होने वाले आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत के खेलने पर खतरा हो सकता है।

जसप्रीत बुमराह
Image Source : PTIजसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस की डबल टेंशन

मुंबई इंडियंस के सामने दोहरी दुविधा खड़ी हुई है। टीम अपने स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की इंजरी (स्ट्रेस फ्रैक्चर) से परेशान ही थी कि अब मिनी ऑक्शन में दूसरे सबसे महंगे बिके ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंड कैमरून ग्रीन की इंजरी ने भी टीम को डरा दिया है। आपको बता दें कि कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ की भारी कीमत पर खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए थे, लेकिन साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया। अब मुंबई इन दोनों खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर असमंजस में है। बुमराह भी अभी तक वापसी नहीं कर पाए हैं और ग्रीन का फ्रैक्चर कब तक सही होगा यह देखने वाली बात होगी।

कैमरून ग्रीन की उंगली में हुआ था फ्रैक्चर
Image Source : APकैमरून ग्रीन की उंगली में हुआ था फ्रैक्चर

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल नवंबर के महीने में अपने घर पर ही फिसलने के कारण चोटिल हो गए थे। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इस हादसे के बाद वह अपनी नेशनल टीम से तो लगातार बाहर ही हैं। साथ ही उनके आईपीएल 2023 में अपनी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने पर भी सस्पेंस बरकरार है। देखना होगा कि कब तब मैक्सवेल वापसी कर पाते हैं। अगर वह आगामी सीजन नहीं खेलते हैं तो यह आरसीबी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

ग्लेन मैक्सवेल
Image Source : BCCIग्लेन मैक्सवेल

जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के आतिशी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं लिया था। अक्टूबर 2022 में वर्ल्ड कप से पहले ही गोल्फ खेलते समय बेयरस्टो के पैर में काफी गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद से ही वह क्रिकेट से दूर हैं। इंग्लैंड के आगामी स्क्वॉड में भी वो टीम का हिस्सा नहीं हैं। देखना होगा कि वह कब तक फिट होते हैं। ऐसे में उनके आईपीएल 2023 में अपनी फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के लिए खेलने पर भी संशय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:-

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप पर आया बड़ा अपडेट, ग्रुप स्टेज में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से ऋषभ पंत का बाहर होना तय! ये तीन खिलाड़ी ले सकते हैं जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल