1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: रोहित शर्मा ने 718 दिनों के बाद लगाई फिफ्टी, एबी डिविलियर्स को इस मामले में पछाड़ा

IPL 2023: रोहित शर्मा ने 718 दिनों के बाद लगाई फिफ्टी, एबी डिविलियर्स को इस मामले में पछाड़ा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 12, 2023 08:06 am IST,  Updated : Apr 12, 2023 08:06 am IST

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया। इस पारी के साथ उन्होंने एबी डिविलियर्स के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : IPL/BCCI

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकट से हरा दिया। यह इस सीजन मुंबई इंडियंस की पहली जीत है। लगातार पहले दो मैचों में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने खुद मुंबई की इस जीत में अहम योगदान निभाया। उन्होंने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को जमकर धोया। रोहित ने दिल्ली के खिलाफ 45 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार वापसी की है। इसके साथ ही उन्होंने आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को भी पछाड़ दिया है।

रोहित ने बनाया नया रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने एक शानदार पारी खेली। उनके अर्धशतक के दमपर मुंबई यह मैच जीत सकी। आपको बता दे की आईपीएल में सफल रन चेज के मामले में रोहित की यह 26वीं हाफ सेंचुरी है। इस मामले में रोहित ने एबी डिविलियर्स को पछाड़ा है। एबी के नाम सफल रन चेज में 25 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर 36 अर्धशतक के साथ पहले और शिखर धवन 33 अर्धशतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। रोहित इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं।

रोहित ने खत्म किया MI फैंस का इंतजार

मुंबई इंडियंस के फैंस बहुत लंबे समय से रोहित से ऐसी पारी की उम्मीद कर रहे थे। रोहित ने 718 दिनों के बाद आईपीएल में अर्धशतक लगाया है। पिछले सीजन तो रोहित ने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था। उन्होंने 23 अप्रैल 2021 को अपना पंचाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक जमाया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह रोहित का आईपीएल में वापसी है। फैंस चाहेंगे कि रोहित अपने इस फॉर्म को यूं ही बरकरार रखे क्योंकि मुंबई को इस सीजन वापसी करनी है तो रोहित का बल्ला चलना भी जरूरी है।

कैसा रहा मैच का हाल

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मैच की बात करें तो। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 19.2 ओवर में 172 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में 173 रनों का पीछा कर रही मुंबई के लिए इस टारगेट को चेज करना आसान नहीं रहा। टीम ने मैच की अंतिम गेंद पर इस टारगेट को हासिल कर इस मैच को अपने नाम किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल