1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: गायकवाड़ ने बताया टीम की सफलता का राज, कहा क्यों फाइनल में पहुंची CSK

IPL 2023: गायकवाड़ ने बताया टीम की सफलता का राज, कहा क्यों फाइनल में पहुंची CSK

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : May 24, 2023 01:50 pm IST,  Updated : May 24, 2023 01:50 pm IST

CSK की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। टीम को फाइनल में पहुंचाने में ऋतुराज गायकवाड़ का अहम योगदान रहा।

Ruturaj Gaikwad- India TV Hindi
Ruturaj Gaikwad Image Source : PTI

IPL 2023: आईपीएल 2023 के क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हरा दिया। इस मैच में मिली जीत के साथ ही टीम ने 10वीं बार फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर एक में मिली जीत में ऋतुराज गायकवाड़ का अहम योगदान रहा। गायकवाड़ की शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गायकवाड़ ने इस मैच के खत्म होने के बाद टीम की सफलता के बारे में कई बड़ी बाते कही। उन्होंने बताया कि उनकी टीम इस सीजन में कैसे शानदार प्रदर्शन कर रही है।

क्या बोले गायकवाड़ 

गायकवाड़ ने टीम की सफलता का श्रेय सीजन शुरू होने से पहले अभ्यास शिविर को दिया। साथ ही खिलाड़ियों को लगातार बैक करने और उन्हें उनके रोल के बारे में बताने के लिए टीम मैनेजमेंट की भी तारीफ की। चार बार के चैंपियन चेन्नई ने मंगलवार को पहले क्वालीफायर में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को 15 रन से हराकर पांचवें आईपीएल खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा कि सीजन शुरू होने से पहले प्रैक्टिस सेशन का आयोजन करना बेहद महत्वपूर्ण रहा क्योंकि चेन्नई में नई पिच बनाई गई थी। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी पिच के बारे में नहीं जान रहा था। कई बार जब आप सपाट विकेट पर खेलते हैं तो आपको विरोधी टीम की गेंदबाजी के बजाय अपने शॉट के बारे में सोचने की अधिक जरूरत पड़ती है। 

टीम मैनेजमेंट को लेकर कही ये बात

गायकवाड सहित चेन्नई के कई क्रिकेटरों ने इस सीजन से पहले चेन्नई में आईपीएल मैच नहीं खेला था। चेन्नई का प्रैक्टिस सेशन तीन मार्च से शुरू हुआ था। गायकवाड़ ने कहा कि हमारी सफलता काफी प्रयासों का परिणाम है। इसकी शुरुआत पिछले साल से हो गई थी जब हम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। निश्चित तौर पर टीम मैनेजमेंट को इस पर काम करना था। कुछ ऐसे विभाग थे जिनमें सुधार करने या कुछ नया जोड़ने की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि इस साल पहले मैच से ही हमें पता था कि कौन खिलाड़ी खेल रहा है और कौन नहीं खेलेगा। पहले मैच से ही सभी खिलाड़ी को उनके रोल के बारे में पता था। सीएसके ने इस साल अपनी प्लेइंग 11 में बहुत कम बदलाव किए हैं। यही कारण है कि उनकी टीम एक बार फिर से फाइनल में है।

(Inputs By PTI)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल