1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: SRH के खिलाफ मिली जीत के बाद डेविड वॉर्नर का पहला रिएक्शन आया सामने

IPL 2023: SRH के खिलाफ मिली जीत के बाद डेविड वॉर्नर का पहला रिएक्शन आया सामने

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 25, 2023 09:21 am IST,  Updated : Apr 25, 2023 09:21 am IST

IPL 2023 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया।

David Warner- India TV Hindi
David Warner Image Source : AP

आईपीएल 2023 का 34वां मुकाबला सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रनों से हरा दिया। अंतिम ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने अपने आईपीएल इतिहास के सबसे कम टोटल को बचाव किया। दिल्ली की जीत के बाद कप्तान वॉर्नर ने चार भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तरीफ की है। डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली रोमांचक जीत दर्ज करने का श्रेय अपने स्पिन गेंदबाजों अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को दिया। 

दिल्ली की जीत

दिल्ली कैपटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 144 रन बनाने के बाद सनराइजर्स को छह विकेट पर 137 रन पर रोक दिया। दिल्ली के लिए अक्षर ने चार ओवर में 21 रन देकर दो और कुलदीप ने इतने ही ओवर में 22 रन देकर एक विकेट चटकाकर हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ा दी। इसके अलावा अक्षर पटेल को उनकी शानदार गेंदबाजी और साथ ही बल्लेबीज के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

क्या बोले दिल्ली के कप्तान

वॉर्नर ने स्पिनरों के अलावा आखिरी ओवर में 13 रन का बचाव करने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और साथ ही अनुभवी इशांत शर्मा की भी तारीफ की। मैच के बाद वॉर्नर ने कहा कि मुकेश वहां दबाव में बिल्कुल कमाल के थे और हमारे दो बाएं हाथ के स्पिनर शानदार थे। उन्होंने आगे कहा कि वह नहीं चाह रहे थे कि सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज उनके गेंदबाजों को खेलने के आदी हो जाए इसलिए वह दोनों गेंदबाजों का इस्तेमाल एक साथ नहीं कर रहे थे और यह कारगर रहा।

पिछले दो मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले इशांत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें श्रेय मिलना चाहिए। उन्होंने आईपीएल में वापसी करने के लिए बहुत मेहनत की है और उन्होंने जो किया वह असाधारण था। वह पहले मैच से ही उनसे कह रहे थे कि मैं खेलने के लिए तैयार हूं। लगातार दो मैचों में जीत दर्ज करने से खुश वार्नर ने कहा कि वह लगातार पांच मैच हारे है ऐसे में यह जीत शानदार है। उम्मीद है कि वह अगले तीन मैच जीतेंगे, फिर कुछ सोचेंगे। उनका अगला मुकाबला भी हैदराबाद से ही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल