1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: जब चेपॉक में चला माही का बल्ला, Jio Cinema पर टूट गए सभी रिकॉर्ड

IPL 2023: जब चेपॉक में चला माही का बल्ला, Jio Cinema पर टूट गए सभी रिकॉर्ड

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 13, 2023 02:56 pm IST,  Updated : Apr 13, 2023 02:56 pm IST

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान Jio Cinema एप पर सभी रिकॉर्ड टूट गए जब एमएस धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : BCCI

IPL 2023: आईपीएल 2023 में बुधवार को एक बार फिर से रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए इस मैच का भी फैसला अंतिम गेंद पर हो सका। महेंद्र सिंह धोनी ने रोमांचकारी फिनिश के अच्छे पुराने दिनों को एक बार फिर से ताजा कर दिया। अंतिम ओवर में जब माही बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर थे तो हर कोई इस पल को देखना चाह रहा था और ऐसा ही कुछ हुआ भी। इस मैच के दौरान Jio Cinema के सभी रिकॉर्ड टूट गए। 

टूट गए सभी रिकॉर्ड!

आईपीएल 2023 के 17वें मुकाबले में एमएस धोनी अंतिम गेंद तक मैदान पर टीके रहे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के पूर्व तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने आईपीएल के करीबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर किंग्स पर तीन रन से जीत दिलाई। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, धोनी (17 गेंदों में 32 रन) और रवींद्र जडेजा (15 गेंदों में 25 रन) मैदान पर थे, टीम को अंतिम ओवर में 21 रनों की जरूरत थी और फैंस को उम्मीद थी कि ये दोनों खिलाड़ी इस मैच में चेन्नई को जीत दिला देंगे। लेकिन ऐसा हो न सका और सीएसके का अंतिम स्कोर 6 विकेट पर 172 रन था। धोनी इस मैच को फिनिश न कर सके लेकिन उन्होंने व्यूअरशिप के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

इस मैच के अंत में धोनी की पारी देखने के लिए 2.2 करोड़ दर्शक टूर्नामेंट के ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Jio Cinema के एप पर नजर आएं जोकि इस सीजन का सबसे अधिक दर्शकों की संख्या है। इससे साफ पता चलता है कि आपकी पसंदीदा टीम कोई भी हो, धोनी की टीम जीत रही हो या नहीं, अंत में यह सब निराधार है। जब पूर्व भारतीय कप्तान फिनिश करते हैं तो पूरी दुनिया देखती है और यही बात उन्हें बाकी क्रिकेटरों से अलग बनाती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल