1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024 के ऑक्शन में इस खिलाड़ी को हुआ 9.25 करोड़ का नुकसान, खराब खेल पड़ गया भारी

IPL 2024 के ऑक्शन में इस खिलाड़ी को हुआ 9.25 करोड़ का नुकसान, खराब खेल पड़ गया भारी

 Written By: Mohid Khan
 Published : Dec 19, 2023 01:56 pm IST,  Updated : Dec 19, 2023 01:56 pm IST

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के ऑक्शन में एक खिलाड़ी को 9.25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ये खिलाड़ी पिछले सीजन में काफी महंगा रहा था।

ipl 2024- India TV Hindi
आईपीएल ऑक्शन Image Source : IPL

IPL 2024 Auction Update: दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग आईपीएल के अगले सीजन से पहले मिनी-ऑक्शन का आयोजन दुबई में हो रहा है। आईपीएल के ऑक्शन में हर साल कई खिलाड़ी मालामाल होते हैं। लेकिन इस बार ऑक्शन में 24 साल के एक खिलाड़ी को बड़ा नुकसान हुआ है। इस खिलाड़ी को 9.25 करोड़ रुपये का घाटा लगा है। 

ऑक्शन में इस खिलाड़ी को हुआ करोड़ का नुकसान

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक आईपीएल के आगामी सीजन में दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। वह इस बार ऑक्शन में 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ आए थे। हैरी ब्रूक पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स ने भी बोली लगाई थी। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स 4 करोड़ रुपये में हैरी ब्रूक को खरीदने में कामयाब रही। हैरी ब्रूक को भले ही 4 करोड़ रुपये मिले हैं लेकिन उन्हें 9.25 करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ है। 

9.25 करोड़ रुपये का हुआ घाटा 

पिछले साल आईपीएल ऑक्शन में हैरी ब्रूक पर पैसों की बारिश हुई थी। नीलामी में 24 साल के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह अपने 1.5 करोड़ के बेस प्राइस से कई गुना महंगे बिके थे। लेकिन इस बार वह अपना दाम बढ़वाने में नाकाम रहे। 

आईपीएल 2023 में रहे फ्लॉप 

हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2023 के दौरान 11 मैच खेले थे। इन 11 मैचों में हैरी ब्रूक ने 21.11 की औसत से सिर्फ 190 रन ही बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 शतक भी जड़ा था, लेकिन बाकी मैचों में वह कमाल दिखाने में नाकाम रहे थे। जिसके चलते उन्हें प्लेइंग 11 से भी बाहर किया गया था। हालांकि हाल ही में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। 

ये भी पढ़ें

IPL 2024 ऑक्शन का पहला ही खिलाड़ी हुआ मालामाल, राजस्थान रॉयल्स ने खर्च कर दिए करोड़ों रुपये

IPL 2024 Auction : ट्रेविस हेड की छप्परफाड़ कमाई, प्राइजवार के बाद इस टीम ने इतने करोड़ में खरीदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल