1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024: बारिश के चलते रद्द हुआ क्वालीफायर-1 मैच तो क्या होगा? इस टीम को मिल जाएगा फाइनल का टिकट

IPL 2024: बारिश के चलते रद्द हुआ क्वालीफायर-1 मैच तो क्या होगा? इस टीम को मिल जाएगा फाइनल का टिकट

 Written By: Mohid Khan
 Published : May 20, 2024 08:20 am IST,  Updated : May 21, 2024 09:48 am IST

KKR vs SRH Qualifier 1: आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर-1 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच खेला जाएगा। अगर ये मैच बारिश के चलते रद्द होता है तो एक टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी।

KKR vs SRH- India TV Hindi
बारिश के चलते रद्द हुआ क्वालीफायर-1 मैच तो क्या होगा? Image Source : PTI

KKR vs SRH Qualifier 1 IPL 2024: आईपीएल 2024 आखिरी मोड़ पर पहुंच गया है। 21 मई से प्लेऑफ के मैचों की शुरुआत होने जा रही है। प्लेऑफ का आगाज क्वालीफायर-1 मैच के साथ होगा। ये मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अहमदाबाद में आमने-सामने होंगी। लेकिन आईपीएल के पिछले कुछ मैचों में बारिश का कहर देखने को मिला है। ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि प्लेऑफ मुकाबलों के दौरान अगर बारिश आ जाती है और मैच नहीं होता है तो क्या होगा? 

प्लेऑफ के लिए IPL के नियम 

बारिश के चलते इस सीजन में अभी तक 3 मैच रद्द हो चुके हैं। 3 मई को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच का मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। फिर 16 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच भी बारिश में धूल गया था। लीग स्टेज का आखिरी मैच भी बारिश के चलते नहीं खेला जा सका। ऐसे में प्लेऑफ के मैचों के दौरान बारिश होने पर कम से कम 5-5 ओवर का मैच करवाने की कोशिश की जाएगी या फिर सुपर ओवर से भी नतीजा निकाला जा सकता है। लेकिन मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो प्वॉइंट्स टेबल में टीमों की पोजीशन के हिसाब से फैसला लिया जाएगा। 

कोलकाता नाइट राइडर्स को मिलेगा फायदा 

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला मैच रद्द होता है तो इसका फायदा कोलकाता नाइट राइडर्स को मिलेगा। दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स लीग स्टेज में टॉप पर रही है। ऐसे में वह क्वालीफायर-1 मैच रद्द होने पर सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रही है, जिसके चलते मैच रद्द होने पर उसे हार का सामना करना होगा और फिर वह क्वालीफायर-2 मैच खेलेगी। 

लीग स्टेज में ऐसा रहा दोनों टीमों का खेल 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लीग स्टेज के दौरान 14 मैचों में से 9 मैच जीते और सिर्फ 3 मैचों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 2 मैच बारिश के चलते रद्द रहे। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर फिनिश किया। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैचों में 8 जीत हासिल की और 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद का भी एक मैच बारिश के चलते नहीं खेला जा सका। ऐसे में वह 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। 

ये भी पढ़ें

IPL 2024: 9 साल बाद RCB-RR के बीच खेला जाएगा एलिमिनेटर मैच, पिछली बार इस टीम को मिली थी एकतरफा जीत

KKR ने बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, किसी भी टीम ने नहीं किया ये काम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल