1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024: खतरे में विराट कोहली की ऑरेंज कैप! टॉप-5 में हुई इन दो स्टार खिलाड़ियों की एंट्री

IPL 2024: खतरे में विराट कोहली की ऑरेंज कैप! टॉप-5 में हुई इन दो स्टार खिलाड़ियों की एंट्री

 Written By: Mohid Khan
 Published : Mar 31, 2024 11:30 am IST,  Updated : Mar 31, 2024 11:30 am IST

Orange Cap List: आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप की रेस काफी रोमांचक होती जा रही है। टॉप-5 में दो स्टार खिलाड़ियों की एंट्री हो गई है। वहीं, विराट पहले नंबर पर बने हुए हैं।

Orange Cap List- India TV Hindi
खतरे में विराट कोहली की ऑरेंज कैप! Image Source : IPL

IPL 2024 Orange Cap List: आईपीएल में टीमों के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच भी ऑरेंज और पर्पल कैप जीतने के लिए रोमांचक जंग देखने को मिली है। आईपीएल के 17वें सीजन में अभी तक 11 मुकाबले खेले गए हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस काफी रोमांचक हो गई है। विराट कोहली फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन टॉप-5 में दो स्टार खिलाड़ियों की एंट्री हो गई है। 

रोमांचक हुई ऑरेंज कैप की रेस 

ऑरेंज कैप की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सबसे आगे चल रहे हैं। विराट ने 3 मैचों में 90.50 की औसत से 181 रन बनाए हैं। जिसमें 2 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। वहीं, अब टॉप-5 की लिस्ट में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन और लखनऊ के निकोलस पूरन की एंट्री हो गई है। 

धवन-पूरन का धमाकेदार प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जाएंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में शिखर धवन ने 70 रन बनाए और वह अब ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर निकोलस पूरन इस मैच में 21 गेंदों पर 42 रन की पारी खेलकर 5वें पायदान पर पहुंच गए हैं। शिखर धवन ने आईपीएल के इस सीजन में अभी तक 3 मैचों में 45.67 की औसत से 137 रन बनाए हैं। वहीं, निकोलस पूरन दो मैचों में 106 रन बना लिए हैं। इनके अलावा टॉप-5 में सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन और राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग हैं। 

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली - 3 मैच - 181 रन

हेनरिक क्लासेन - 2 मैच - 143 रन 
शिखर धवन - 3 मैच - 137 रन
रियान पराग - 2 मैच - 127 रन
निकोलस पूरन - 2 मैच - 106 रन

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान टीम के नए कप्तान का ऐलान, शाहीन अफरीदी से छीनी गई कप्तानी

IPL में इतिहास रचने से एक जीत दूर रवींद्र जडेजा, धोनी के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल