1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024: मुंबई की हार के बाद सचिन तेंदुलकर ने संभाली कमान, ड्रेसिंग रूम में ऐसे बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

IPL 2024: मुंबई की हार के बाद सचिन तेंदुलकर ने संभाली कमान, ड्रेसिंग रूम में ऐसे बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

 Written By: Mohid Khan
 Published : Mar 28, 2024 03:46 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 03:46 pm IST

Sachin Tendulkar: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक रिकॉर्ड तोड़ मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

sachin tendulkar- India TV Hindi
हार के बाद तेंदुलकर ने संभाली MI ड्रेसिंग रूम की कमान Image Source : GETTY

Sachin Tendulkar Speech: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही है। 5 बार की चैंपियन इस सीजन में लगातार दो मैच हार चुकी है। मुंबई को अपने दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 528 रन बनाए और 38 छक्के जड़े। इस रिकॉर्ड तोड़ आईपीएल मैच मुंबई को हार का सामना करना। इस मुकाबले में मिली हार के बाद महान सचिन तेंदुलकर ने ड्रेसिंग रूम का मनोबल बढ़ाने की जिम्मेदारी ली। 

तेंदुलकर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मुंबई इंडिंयस की पारी के दूसरे हिस्से में जब हम 278 रन का टारगेट चेज कर रहे थे, 10 ओवर हो चुके थे और किसी को नहीं पता था कि ये मैच कौन जीतेगा। ये मैच पूरी तरह से खुला हुआ था और टारगेट अचीव करने जैसा था। ये बताता है कि हमने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। आगे और भी चुनौती आएंगी, इसलिए एक ग्रुप के तौर पर हमें एकजुट रहना है। 

हार्दिक पांड्या ने कही ये बात

हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि सबसे कठिन सैनिकों की सबसे कठिन परीक्षा होती है और हम टूर्नामेंट में सबसे कठिन टीम हैं। एक बल्लेबाजी समूह के रूप में हम जहां तक ​​पहुंचे हैं, उसके करीब भी कोई आ सकता है तो वह हम हैं। जिस चीज पर मुझे वास्तव में गर्व है, वह हमारे गेंदबाज हैं। यहां तक ​​कि जब दिन कठिन था, तब भी मैंने किसी को भागते हुए नहीं देखा। हर कोई गेंद अपने हाथों में चाहता था, मुझे लगता है कि यह एक अच्छा दृश्य है।

ऐसा रहा ये रिकॉर्ड तोड़ आईपीएल मैच 

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 277 रन बनाए, जो इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में नया रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी टीम ने आईपीएल मैच में इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने भले ही 278 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, मगर वह टारगेट से 31 रनों से दूर रह गए। मुंबई ने इस टारगेट के जवाब में 246 रन बनाए। इस मैच में फैंस को खूब चौके-छक्के देखने को मिले।

ये भी पढ़ें

IPL में 2 मैच हारते ही मुंबई इंडियंस को लेकर अफवाहों का दौर, ये रही पूरी कहानी 

हार्दिक पांड्या के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, फैंस को आई साल 2008 के IPL सीजन की याद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल