1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025: RCB के खिलाफ मैच में KKR से कहां हुई गलती, कप्तान रहाणे ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

IPL 2025: RCB के खिलाफ मैच में KKR से कहां हुई गलती, कप्तान रहाणे ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 22, 2025 11:58 pm IST,  Updated : Mar 22, 2025 11:58 pm IST

अजिंक्य रहाणे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

RCB vs KKR- India TV Hindi
RCB vs KKR Image Source : GETTY

IPL 2025 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सीजन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कप्तान अजिंक्य रहाणे और ऑलराउंडर सुनील नरेन को छोड़ दें तो उनकी  टीम बैटिंग में पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई। वहीं उनके गेंदबाज भी RCB के बल्लेबाजों के सामने लाचार नजर आए। मैच का हाल ऐसा रहा कि RCB ने 175 रनों के लक्ष्य को 22 गेंद रहते आसानी से हासिल कर लिया। वहीं मैच खत्म होने के बाद अजिंक्य रहाणे इस हार से काफी निराश नजर आए। उन्होंने मैच हारने के बाद क्या कहा आई हम पको बताते हैं।

अजिंक्य रहाणे ने मैच हारने के बाद दिया बड़ा बयान

अजिंक्य रहाणे ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि 13वें ओवर तक हम अच्छी लय में थे लेकिन फिर दो-तीन विकेट गिरे और मोमेंटम RCB की तरफ शिफ्ट हो गया। हालांकि यह शुरुआत है और हम इससे आगे इससे सीखने की कोशिश करेंगे। दूसरी पारी में ओस आ गई थी लेकिन उन्होंने (RCB) ने पावरप्ले में बेहतरीन शुरुआत की। इस पिच पर 200 से अधिक का स्कोर अच्छा होता। हम इस परिणाम के बारे में अधिक नहीं सोचना चाहते और आगे और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

रजत पाटीदार ने इनको दिया जीत का श्रेय

वहीं मैच जीतने के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि, तौर पर दबाव था लेकिन आज उनक दिन  अच्छा था, अगर हम ऐसे ही जीतते रहें तो यह मेरे लिए और अच्छा होगा। वह इस बात को लेकर स्पष्ट थी कि उन्हें आंद्रे रसल का विकेट चाहिए, सुयश उनके लिए विकेट टेकर हैं इसलिए उन्हें बैक करना जरूरी था। क्रुणाल और सुयश दोनों को श्रेय जाता है जिस तरह से उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेलकर अपना परिचय दिया। विराट कोहली जैसे खिलाड़ी का टीम में होना बेहद अच्छा, उनकी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें

IPL 2025: अजिंक्य रहाणे ने पहले ही मैच में किया कमाल, अर्धशतक लगाकर अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

IPL 2025: विराट कोहली और फिल साल्ट के सामने KKR के गेंदबाजों ने टेके घुटने, रहाणे की टीम को मिली करारी हार

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल