1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 के आगाज को लेकर आया बड़ा अपडेट सामने, इन दो टीमों की बीच खेला जा सकता पहला मुकाबला

IPL 2025 के आगाज को लेकर आया बड़ा अपडेट सामने, इन दो टीमों की बीच खेला जा सकता पहला मुकाबला

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 14, 2025 08:21 am IST,  Updated : Feb 14, 2025 08:21 am IST

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के आधिकारिक शेड्यूल के ऐलान का इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमी काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। वहीं आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है जिसमें टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में केकेआर और आरसीबी की भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

Venkatesh Iyer- India TV Hindi
वेंकटेश अय्यर Image Source : PTI

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं, जिसमें बीसीसीआई की तरफ से अभी इसके आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन मार्च के तीसरे सप्ताह में आईपीएल 2025 का आगाज हो सकता है। इस बार सभी 10 टीमों में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे जिसमें लंबे समय तक एक ही टीम से खेलने वाले कई खिलाड़ी दूसरी टीमों की जर्सी में दिखने वाले हैं। वहीं आईपीएल के 18वें सीजन को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार इसकी शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है जिसमें फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा सकता है।

केकेआर और आरसीबी के बीच हो सकता पहला मैच

आईपीएल 2025 के आगाज को लेकर क्रिकबज पर आई एक खबर के अनुसार आगामी सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच में खेला जा सकता है। वहीं दूसरा मैच पिछले सीजन की उपविजेता रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 23 मार्च को हैदराबाद टीम के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। बीसीसीआई की तरफ से भले ही अभी तक आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन सभी फ्रेंचाइजियों को उनके अहम मैचों की तारीखें बता दी गई हैं। बीसीसीआई की 12 जनवरी को हुई विशेष आम बैठक के बाद राजीव शुक्ला ने संकेत दिया था कि आईपीएल 23 मार्च से शुरू होगा। लेकिन अब बीसीसीआई ने तारीख में बदलाव करते हुए इसे एक दिन पहले शुरू करने का फैसला किया है, जिसमें पूरे शेड्यूल का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा।

आईपीएल 2025 में गुवाहटी और धर्मशाला में भी खेले जाएंगे मुकाबले

आगामी आईपीएल सीजन में सभी मैच जहां फ्रेंचाइजियों के उनके होम ग्राउंड पर होंगे तो वहीं इसके अलावा क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार गुवाहटी और धर्मशाला में भी मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जहां पिछले कुछ सीजन से गुवाहटी को अपना होम ग्राउंड बनाया है तो वहीं पंजाब किंग्स भी मुल्लानपुर के अलावा धर्मशाला के स्टेडियम में भी कुछ मुकाबले खेलती है। वहीं इस बार टूर्नामेंट का क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबला जहां हैदराबाद में खेला जाएगा तो वहीं क्वालीफायर-2 और फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा।

ये भी पढ़ें

आखिरकार यशस्वी जायसवाल को इस स्क्वाड में मिली एंट्री, अचानक हो गई बड़ी घोषणा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले 3 पाकिस्तानी प्लेयर्स पर गिरी गाज, ICC ने ले लिया बड़ा एक्शन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल