1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs PBKS Aaj Ka Match Kaun Jitega: चेन्नई या पंजाब कौन पड़ेगा आज के मैच में भारी, जानें आंकड़ों की जुबानी

CSK vs PBKS Aaj Ka Match Kaun Jitega: चेन्नई या पंजाब कौन पड़ेगा आज के मैच में भारी, जानें आंकड़ों की जुबानी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 30, 2025 01:50 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 01:50 pm IST

CSK vs PBKS: आईपीएल 2025 का 49वां लीग मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में खेला जाएगा। प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है।

Chennai Super Kings vs Punjab Kings- India TV Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स Image Source : INDIA TV

CSK vs PBKS Match Prediction: आईपीएल 2025 का 49वां लीग मुकाबला 30 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच में मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर होगा। सीएसके की टीम के लिए ये सीजन बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है, जिसमें उन्होंने अब तक 9 मैच खेले हैं, लेकिन उसमें से सिर्फ 2 मुकाबले ही जीतने में वह कामयाब हो सके हैं। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम को लेकर बात की जाए तो वह 9 मैच खेलने के बाद 5 में जीत हासिल कर चुके हैं, ऐसे में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें अपने बाकी बचे 5 मैचों में काफी बेहतर खेल दिखाना होगा और अधिक से अधिक मैच जीतने की कोशिश करनी होगी, ताकि प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का किया जा सके।

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें यहां की पिच को लेकर बात की जाए तो वह गेंदबाजों के लिए अधिक मददगार साबित होती है, जिसमें खेल आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों के लिए रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यहां पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना अधिक पसंद करती है। हालांकि इस सीजन अब तक यहां पर खेले गए 5 मुकाबलों में से तीन बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतने में कामयाब रही है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स - शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, दीपक हुडा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

पंजाब किंग्स - प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यान्सन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

श्रेयस अय्यर और नूर अहमद के प्रदर्शन पर रहेगी सभी की नजरें

इस मुकाबले में 2 प्लेयर्स के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें एक नाम पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का है जिन्होंने अब तक इस सीजन 9 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 48 के औसत से 288 रन बनाए हैं। अय्यर का बल्ला पिछले कुछ मुकाबलों में खामोश दिखा है, ऐसे में इस मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है। अय्यर अब तक इस सीजन तीन अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए हैं। वहीं सीएसके के लिए इस मुकाबले में एकबार फिर से नूर अहमद के चार ओवर्स काफी अहम रहने वाले हैं। नूर अब तक इस सीजन में 14 विकेट हासिल कर चुके हैं।

आखिर किस टीम को मिल सकती है जीत?

चेन्नई सुपर किंग्स या पंजाब किंग्स दोनों टीमों में से इस मुकाबले में किसका पलड़ा भारी रहने वाला है तो उसमें फॉर्म के नजरिए से देखें तो पंजाब काफी आगे दिखाई देता है, जिसमें उनके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही अब तक इस सीजन काफी बेहतर खेल दिखाने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में सीएसके के लिए ये मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। हालांकि इस मैच में टॉस की भी भूमिका काफी अहम रहने वाली है, क्योंकि पिच को ध्यान में रखते हुए इसे जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। हालांकि क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है। ऐसे में इस खेल में किसी भी चीज का अनुमान लगा पाना मुश्किल जरूर है।

ये भी पढ़ें

बस 2 विकेट दूर रवींद्र जडेजा, बन जाएंगे CSK के नंबर-1 गेंदबाज, ध्वस्त होगा ब्रावो का कीर्तिमान

भारत के लिए T20 टीम में वापसी करना चाहता है ये खिलाड़ी, परिवार के मैंबर ने ही बता दी पूरी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल